Headlines

बारिश ने डुबो दी हजारों किताबें, बेंगलुरु में शॉप की हालत देख रोए बुकलवर्स, यूजर्स ने की मदद


बेंगलुरु की एक मशहूर किताबों की दुकान पर बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि हजारों किताबें पानी में डूब गईं . सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने हर किताब प्रेमी का दिल तोड़ दिया . Church Street पर स्थित “The Bookworm” नाम की इस बुकशॉप में पानी भर गया और किताबें पानी में तैरती नजर आईं . यह नजारा देखकर लोग भावुक हो गए और अब मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

भारी बारिश ने मचाई तबाही

दरअसल, बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण दुकान में पानी भर गया. दुकान के मालिक कृष्णा के मुताबिक करीब 4,000 से 5,000 किताबें खराब हो गईं. सबसे बड़ा नुकसान इसलिए हुआ क्योंकि दुकान ने गर्मी की छुट्टियों से पहले नया स्टॉक मंगाया था, जो पूरी तरह पानी में भीग गया.

किताबें बचाने की कोशिश जारी

दुकान के मालिक अब जितनी किताबें बच सकती हैं, उन्हें धूप में सुखाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ किताबों को सस्ते दाम पर बेचने की योजना है, लेकिन कई किताबें इतनी खराब हो चुकी हैं कि उन्हें फेंकना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आजकल कई किताबें रिसाइकल पेपर पर छपती हैं, जो पानी में जल्दी खराब हो जाती हैं.  खासकर कॉमिक्स जैसी किताबें बिल्कुल भी नहीं बच पाईं .

सोशल मीडिया पर लोगों का सपोर्ट

जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर हुईं, लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने दुख जताया और दुकान की मदद करने की बात कही. कुछ लोगों ने कहा कि वे खराब किताबें भी खरीदेंगे ताकि दुकान को नुकसान से उबरने में मदद मिल सके.

मदद के लिए आगे आए लोग

कई लोगों ने कोलकाता की एक घटना का जिक्र किया, जहां बाढ़ के बाद “Wet Book Fair” लगाकर खराब किताबें बेची गई थीं और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था . अब बेंगलुरु में भी लोग इसी तरह इस बुकशॉप की मदद के लिए आगे आ रहे हैं .



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *