Headlines

Alpha Box Office Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़”


आलिया भट्ट स्टारर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई में पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद जहां इसकी कमाई में मंडे को काफी गिरावट देखी गई थी तो वहीं मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई की. लेकिन बुधवार को एक बार फिर ‘अल्फा’ के कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘अल्फा’ ने छठे दिन कितनी कमाई की?
‘अल्फा’ सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स से खराब रिव्यू मिले और सोशल मीडिया पर भी फिल्म के लिए खूब निगेटिव रिव्यू छाए रहे बावजूद इसके ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. ओपनिंग वीकेंड मे तेजी दिखाने के बाद वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी जा रही है फिर भी ये अब 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 9.25 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसर दिन इसने 11.50 करोड़, तीसरे दिन 13.25 करोड़, चौथे दिन 3.85 करोड़ और 5वें दिन 4.25 करोड़ कमाए.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘अल्फा’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 44.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-अतीत की दर्दनाक कहानियां सुनाना बंद न करें’, Satluj को बैन करने पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप बोले- ‘पायरेटेड वर्जन ही देखो’

 ‘वेलकम टू द जंगल’ से आगे निकली ‘अल्फा’
बुधवार को  ‘अल्फा’ अक्षय कुमार की  ‘वेलकम टू द जंगल’ से आगे निकल गई. जहां ‘अल्फा’ ने 2.85 करोड़ की कमाई की तो वहीं वेलकम टू द जंगल दूसरे बुधवार को 2.35 करोड़ ही कमा पाई है. हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में ‘वेलकम टू द जंगल’ काफी आगे  है. 

‘अल्फा’ अपनी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
‘अल्फा’ बेशक बंपर कमाई नहीं कर पा रही है और धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है फिर भी ये अपनी आधी लागत वसूलने वाली है. दरअसल कोईमोई के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है. ऐसे में इसने रिलीज के 6 दिनों में 44 करोड़ कमा लिए हैं. 6 करोड़ के करीब और कमाते ही ये 50 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी और अपना आधा बजट भी रिकवर कर लेगी. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी.

हालांकि इस शुक्रवार यानी 10 जुलाई से ‘अल्फा’ को अजय देवगन की ‘धमाल 4’ से मुकाबला करना पड़ेगा. ‘धमाल 4’ का पहले ही काफी बज बना हुआ है ऐसे में इस फिल्म के आने से ‘अल्फा’ की कमाई पर असर पड़ेगा. देखने वाली बात होगी कि नई रिलीज के आगे ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है. 

ये भी पढ़ें:-धर्मेंद्र ने अपनी मौत से पहले परिवार को क्या दी थी आखिरी सलाह? हेमा मालिनी ने किया खुलासा, सनी- बॉबी को लेकर कह दी ऐसी बात

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *