Headlines

Delhi News: पैरोल पर निकला कैदी 24 साल तक रहा गायब, नई पहचान बनाकर चला रहा था दुकान, प्रयागराज से गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, क्राइम ब्रांच ने 24 साल से फरार एक उम्रकैद के दोषी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या के मामले में पैरोल मिलने के बाद जेल में सरेंडर नहीं किया था और तब से अपनी पहचान बदलकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रह रहा था.

1990 में हत्या कर हुआ था फरार कुख्यात आरोपी राकेश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान राकेश पटेल उर्फ पप्पी के रूप में हुई है. वह दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है. राकेश को 1990 में हुई एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. इस मामले में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मामूली विवाद में अपने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.

अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से अयोग्य करने की जनहित याचिका, HC ने दिया बड़ा फैसला

पैरोल पर निकलने के बाद नहीं किया सरेंडर

कोर्ट ने वर्ष 1995 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. राकेश को पहली बार 1999 में शादी के लिए पैरोल मिली थी. उस समय उसने जेल में वापस सरेंडर कर दिया था. लेकिन 2002 में दूसरी बार उसे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के अवसर पर दिल्ली हाईकोर्ट से पैरोल मिली. 3 जून 2002 को वह जेल से बाहर आया और 24 जून 2002 को वापस लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया.

दिल्ली पुलिस से बचने के लिए पहचान छुपाकर रह रहा था आरोपी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को हाल ही में पुराने पैरोल जम्परों की सूची की जांच के दौरान राकेश का नाम मिला. इसके बाद एक विशेष टीम बनाई गई और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कई जगह छापेमारी की गई. लंबे समय तक टेक्निकल और मैनुअल निगरानी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि राकेश प्रयागराज में नंदलाल वर्मा नाम से रह रहा है. पुलिस टीम ने प्रयागराज पहुंचकर उसे दबोच लिया.

दिल्ली पुलिस की जांच में आरोपी ने किया खुलासा

दिल्ली पुलिस की जांच में उसने खुद को नंदलाल वर्मा बताया लेकिन पूछताछ और पुराने रिकॉर्ड से सामना कराने पर उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली. पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान उसने कई जगह ठिकाने बदले और प्रयागराज में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहा था. फिलहाल आरोपी को पकड़कर तिहाड़ जेल प्रशासन को सौंप दिया गया है.

Delhi Temperature: दिन की भीषण गर्मी के बाद रात में भी चैन नहीं, कम से कम सात दिनों तक रहेगा यही हाल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *