Headlines

Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड


अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 2 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. दूसरे दिन तो फिल्म की कमाई में 60 परसेंट की ग्रोथ दिखी है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

 Exclusive: ‘जो नफरत करेगा, उसकी जान ले सकती हूं…’, ‘लॉक अप 2’ से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, गोविंदा को लेकर कही ये बात

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 10 हजार शोज मिले और फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 36.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया था. पहले दिन भी फिल्म को 10 हजार के आसपास शोज मिले और फिल्म को ऑक्यूपेंसी 24 परसेंट मिली थी.

इसी के साथ फिल्म ने इसी फ्रेंचाइजी की 2019 में आई फिल्म ‘टोटल धमाल’ (तीसरी फिल्म) को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘टोटल धमाल’ दूसरे दिन 20.40 करोड़ कमाए थे. 

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को पछाड़ दिया है. वेलकम टू द जंगल ने दूसरे दिन 20 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को दूसरे दिन 10,396 शोज मिले थे और ऑक्यूपेंसी 33 परसेंट रही थी.The Odyssey Premiere: ‘द ओडिसी’ का भारत में हुआ प्रीमियर, एलनाज से सौम्या टंडन तक, इन सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

इस फिल्म को भी छोड़ा पीछे

इसी के साथ ‘धमाल 4’ ने अजय देवगन की 2025 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि फिल्म को 12000 हजार शोज मिले थे. दो दिन में फिल्म ने सिर्फ 21 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को भी ‘धमाल 4’ ने पीछे छोड़ दिया है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने दूसरे दिन 8.25 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने दो दिन में 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा जैसे स्टार्स नजर आए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *