Headlines

FIFA वर्ल्ड कप पर मंडराया खतरा! इंग्लैंड टीम के कैम्प के पास धुआंधार फायरिंग; कई लोग घायल


फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है. उससे पहले अमेरिकी शहर कैन्सस सिटी में भारी गोलीबारी की घटना सामने आई है. यह घटना इसलिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग कैम्प के नजदीक फायरिंग हुई है. हालांकि इस समय तक इंग्लैंड टीम कैन्सस नहीं पहुंची थी.

फीफा वर्ल्ड कप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वर्ल्ड कप से इस हमले का कोई संबंध नहीं है. इस घटना में 9 लोगों के चोटिल होने की खबर है. घटना स्थल से लगभग 5 मील की दूरी पर इंग्लैंड टीम अपना ट्रेनिंग कैम्प लगाने वाली है. फिलहाल इंग्लैंड टीम फ्लोरिडा में है.

कैन्सस सिटी पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह 4 बजे ट्रूस्ट एवेन्यू पर गोलीबारी हुई. फायरिंग में तीन महिलाएं चोटिल हो गई थीं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बाद में खुलासा हुआ कि कुल 9 लोग चोटिल हुए हैं. बता दें कि इंग्लैंड टीम कैन्सस सिटी शनिवार को पहुंच सकती है. एक और चिंता का विषय है कि केवल इंग्लैंड टीम कैन्सस सिटी में ट्रेनिंग कैम्प नहीं लगाने वाली है, बल्कि अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स का बेस कैम्प भी यहीं पर होगा.

इंग्लैंड टीम की बात करें तो उसने शनिवार को वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया और बुधवार को उसे कोस्टा रिका के साथ वॉर्मअप मुकाबला खेलना है.

एक बार की चैंपियन इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एल में रखा गया है, जिसमें क्रोएशिया, घाना और पनामा भी मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम 1966 की ऐतिहासिक जीत के बाद कभी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है.

यह भी पढ़ें:

तेज गेंदबाज़ के हाथ लगने से गिरी अंपायर की “विग”, बीच मैच में हंस-हंस कर लोट-पोट हुए खिलाड़ी से दर्शक तक सभी

बाप रे बाप… एक T20 मैच में बन गए 517 रन, इस टीम ने किया 259 रन का स्कोर चेज, 81 बाउंड्री और 35 छक्कों हुई बरसात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *