Headlines

Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे दोपहर तक हो जाएंगे साफ, वोटों की गिनती शुरू


गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के लिए रविवार को वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई, 26 अप्रैल को जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था. आज यानी 28 अप्रैल की सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, वोटों की गिनती को लेकर सभी काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. गुजरात निकाय चुनाव रिजल्ट (Gujarat Local Body Election Results 2026) के बाद उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. बता दें कि इस चुनाव में 15 नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया.

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, गुजरात के 15 नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निगमों में जहां 48.55 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया. जिला पंचायतों में 60.22 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 61.08 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है.

कहां-कहां आयोजित कराए गए गुजरात निकाय चुनाव 2026

बता दें कि यह चुनाव अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट सहित 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में आयोजित किए गए. गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस चुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. सभी की नजरें आज के नतीजों पर टिकी हुई हैं. आज के नतीजे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे.

कहां-कितने फीसदी हुई वोटिंग?

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम छह बजे तक नगर निगमों में 48.55 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 58.12 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 60.22 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 61.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. नगर निगमों में कच्छ जिले के गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 39.85 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि वलसाड जिले के वापी नगर निकाय में सबसे अधिक 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी मैदान में थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *