IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (Customer Service Associate) भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 11,403 क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया में प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
IBPS की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत अलग-अलग भागीदारी वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क पदों को भरा जाएगा. भर्ती का आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इस बार इसे CRP CSA-XVI के नाम से आयोजित की किया जा रहा है. वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये रखी गई है. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं एक बार जमा की गयी आवेदन फीस वापस नहीं की जाएगी.
इन बैंकों में होगी नियुक्ति
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इंडियन बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूको बैंक
ये भी पढ़ें-DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक करें बदलाव
कब होगी परीक्षा?
IBPS की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए मेंस परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को होगी. दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे लोकल लैंग्वेज में प्रोफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा.
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in. पर जाएं.
- यहां पर CRP CSA-XVI के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- अब वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- अब सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें.
- सारी डिटेल जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन डाउनलोड कर लें
ये भी पढ़ें-क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
