Bhandara Crime News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली घंटा सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के विवाद में देवर ने अपने ही बेवा (विधवा) भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया, लेकिन लाखंदूर पुलिस ने उसे चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी से गिरफ्तार कर लिया.
मृतका की पहचान माधुरी अंबादे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 साल है. वहीं आरोपी देवर की पहचान गौरव अंबादे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 25 साल है. बताया जा रहा है कि दोनों ब्रम्हपुरी के निवासी थे. यह घटना लाखंदूर तालुका के भागडी गांव में रविवार सुबह हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका महिला के पति का 5 साल पहले निधन हो गया था और वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ रह रही थी. इसी दौरान उसका अपने देवर गौरव अंबादे के साथ प्रेम संबंध बन गया.
आरोपी गौरव ने माधुरी से शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन माधुरी ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद गौरव ने दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला किया, लेकिन माधुरी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया. रिश्ता टूटने की वजह से गौरव काफी नाराज हुआ और यह खौफनाक कदम उठाने के फैसला किया.
कैसे हुई हत्या?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवर ने पहले तेज चाकू से माधुरी के गले पर वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं, बलकि उसने तकिए से उसका मुंह दबा दिया, सांसे न लेने की वजह से माधुरी की मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम मृतका की 8 साल की बेटी के सामने दी.
शादी समारोह से लौटते समय हुई वारदात
बताया जा रहा है कि मृतका महिला, उसकी बेटी और आरोपी गौरव एक शादी समारोह में शामिल होने पालांदूर गए थे. शादी से लौटते समय देर होने के कारण वे भागडी गांव में एक रिश्तेदार नाजुका गणवीर के घर रुकने का फैसला किया. इसके बाद वह वहीं रुक गए थे.
रविवार सुबह उसी घर में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को ब्रम्हपुरी से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रेम संबंध तथा व्यक्तिगत विवाद के एंगल से भी पड़ताल कर रही है.
