Headlines

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल


Overloaded E-Rickshaw Accident: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़क हादसे का ऐसा मंजर दिखाई देता है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा. एक शख्स अपनी छोटी बेटी को बाइक पर पीछे बैठाकर जलभराव वाली सड़क से गुजर रहा था. तभी पास से गुजर रहा भारी भरकम और ओवरलोड ई रिक्शा अचानक अपना बैलेंस खोता है, और सड़क पर पलट जाता है. ई रिक्शा के साथ उसमें रखा सामान भी नीचे गिरता है और बच्ची इसकी चपेट में आ जाती है. इसके बाद मासूम की घबराई आवाज सुनाई देती है ओह पापा, बचाओ, बचाओ पापा. वीडियो देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.

सड़क पर अचानक पलटा ई-रिक्शा

वीडियो में सड़क पर काफी पानी जमा दिखाई देता है. आसपास की सड़क भी टूटी और कीचड़ वाली नजर आती है. इसी रास्ते से बाइक सवार पिता अपनी बेटी के साथ जा रहा था. तभी ओवरलोड ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ता है और एक तरफ पलट जाता है. उसके साथ रखा भारी सामान तख्ता लड़की के सिर पर गिरता है.

यह भी देखें: सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

ई-रिक्शा पलटा तो चपेट में आई बच्ची

हादसे के बाद बच्ची की आवाज लोगों का ध्यान खींचती है. वह अपने पिता को पुकारते हुए बचाने के लिए कहती सुनाई देती है. गिरते हुए बाप अपने हाथों से ई-रिक्शा को अपने हाथों से उठाने और अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है. वहीं, कई लोग बच्ची की तरफ बढ़ते हैं. इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ मौजूद एक महिला बच्ची की मदद के लिए दौड़ती है. कुछ ही पलों में आसपास के लोग की आवाज भी वहां सुनाई देती है.

यूजर्स ने बच्ची की चीख पर जताई चिंता

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने बच्ची को लेकर चिंता जताते हुए लिखा, ‘भाई, लड़की के सिर पर गिरा है यार वो” 😢. वहीं कुछ यूजर्स ने सिर्फ 😢😭 इमोजी के जरिए अपना दुख जाहिर किया है. एक यूजर ने बाइक सवार पिता की तारीफ करते हुए लिखा, “इस आदमी के लिए मेरा सम्मान है 👏. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा “भाई, तुम भी रुक सकते थे”.कुछ लोगों ने हादसे के लिए सड़क की खराब हालत को भी जिम्मेदार बताया. एक यूजर ने लिखा “गलती सड़क की है, वाहन की नहीं” 🤡. दूसरे ने कहा “हर कोई रिक्शा की बात कर रहा है, लेकिन सड़क के बारे में कोई बात नहीं कर रहा” 😢.

यह भी देखें: Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *