Headlines

RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- ‘हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन…’


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता. आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है. वहीं, कप्तान के रूप में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने और जीटी को दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश में लगे गिल को निराशा हाथ लगी है.

मैच के बाद जीटी के कप्तान गिल ने कहा, “अगर हम 180-190 के आस-पास पहुंच जाते, तो यह एक अच्छा मैच होता. पहले तीन-चार ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, और शुरुआती कुछ विकेट गिरने के बाद हमारी लय टूट गई. हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए. मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी टीमों में से एक थे. शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद हमने जबरदस्त वापसी की. मैं बहुत खुश हूं. हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती.”

यह भी पढ़ें- ‘पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं…’, छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल का बल्ला फाइनल में नहीं चला, लेकिन टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए बेहतरीन रहे. फाइनल में 10 रन बनाकर आउट हुए गिल ने टूर्नामेंट के 16 मैचों की 16 पारियों में 732 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे स्थान पर रहे. गिल ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर जीटी को फाइनल में पहुंचाया था. 2022 में खिताब जीतने वाली जीटी अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी.

आईपीएल 2026 के फाइनल पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए. आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.

Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- ‘हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *