Headlines

The Paradise X Review: ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें- लोगों को कैसी लगी नानी की फिल्म


नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ फाइनली 24 सितंबर यानी आज सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज बन चुका था जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी. वहीं रिलीज के पहले दिन इसे देखने के लिए थिएटर में खूब ऑडिंयस पहुंची है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है।

द पैराडाइज’ लोगों को कैसी लगी?
‘द पैराडाइज’ के बीते दिन प्रीव्यू शोज रखे गए थे. इन स्पेशल शोज को देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके खूब रिव्यू शेयर किए हैं. एक्स पर इसे मिक्स्ड  रिव्यू मिले हैं, कई लोगों को नानी की नैचुरल एक्टिंग, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर खूब पसंद आया है, वहीं कई ने इसकी आलोचना भी की है.

नानी फिल्म की ताकत
एक ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ” यह सिर्H एक एक्शन फfल्म नहीं है, द पैराडाइज अपने किरदारों के आस-पास एक इमोशनल दुनिया बनाने की कोशिश करती है. नानी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने ज़बरदस्त और असरदार सीन के साथ एक ऐसी परफॉर्मेंस दी है जो दमदार, सधी हुई और भरोसेमंद लगती है.  श्रीकांत ओडेला कहानी को एक अलग तरह का विज़ुअल ट्रीटमेंट देते हैं, जिसमें मां और बेटे के बीच कई एक्शन और इमोशनल सीन गहरा असर छोड़ते हैं अनिरुद्ध का म्यूजिक फिल्म में एक और लेयर जोड़ता है, खासकर अहम पलों के दौरान. प्रोडक्शन डिजाइन और विजुअल्स भी फिल्म के माहौल को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

ये एक ऐसी फिल्म  है जिसमें महत्वाकांक्षा, भावनाएं और कई यादगार थिएट्रिकल पल हैं. 

 

कई ने नानी की एंट्री सीन की काफी तारीफ की है. 

 

 

कई और ने भी फिल्म की तारीफ की है
एक और ने लिखा, “ पैराडाइज का फर्स्ट हाफ जबरदस्त है. क्या शानदार ढंग से बनाई गई स्लो-बर्न फ़िल्म है! इसका माहौल, विज़ुअल्स, परफॉर्मेंस और टेंशन सब कुछ बेहतरीन है. हर सीन आपको बांधे रखता है. सच में एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस!”  

 

कई को द पैराडाइज नहीं आई पसंद

 

‘द पैराडाइज’ किस बारे में है?
‘द पैराडाइज’ में नानी ‘धगड़’ के रोल में हैं. यह फिल्म एक ऐसे हाशिए पर पड़े आदिवासी समुदाय की कहानी है, जिसे सालों से बुनियादी अधिकार नहीं मिले हैं. फिल्म न्याय के लिए उनके संघर्ष को दिखाती है, जिसमें एक नया नेता उस सिस्टम को चुनौती देता है जिसने उन्हें दबाकर रखा था. फिल्म की कास्ट में कायाडू लोहार फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि राघव जुयाल विलेन का रोल निभा रहे हैं.  मोहन बाबू और संपूर्णेश बाबू भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *