Headlines

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय लोक दल ने ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसकी जानकारी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी घी है. जिसमें उन्हें बधाई दी गयी है. उनकी नियुक्ति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के इस्तीफे के बाद हुई है. उन्होंने आज ही अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को सौंपा था.

राय ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. जिसमें उन्होंने वैचारिक और नैतिक कारणों को बताया है. उन्होंने राजनीति में बढ़ते धन बल, परिवारवाद, किसानों को फसल का उचित मूल्य न मिलने के साथ ही लोकतान्त्रिक और संवैधानिक संकट का जिक्र किया है. उन्होंने व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश बताया है.

यह भी पढ़ें: CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, ‘सपा ने पिछड़ों का…’

विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज 

इस्तीफे के चंद घंटो बाद ऐश्वर्य राज सिंह की नियुक्ति से पार्टी ने संगठन को स्पष्ट सन्देश दे दिया है. साथ ही आगामी चुनावों को लेकर उसकी तैयारियों को भी दर्शाता है. माना जा रहा है कि अभी संगठन में और भी बदलाव देखने को मिलेंगे. इससे पहले अनुपम मिश्रा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.  जबकि रामाशीष राय रालोद से पहले बीजेपी में थे और उसके बाद रालोद में शामिल हुए थे.

पार्टी में दिखने लगे बगावती सुर 

विधानसभा चुनावों से पहले रालोद में नेताओं के बगावती सुर देखने को मिलने लगे हैं जो आगामी चुनाव में पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं. हालांकि जयंत चौधरी ने बीते कुछ दिनों में रैलियाँ भी की हैं वेस्ट यूपी में. लेकिन सभी को संतुष्ट नहीं कर पा रहे. 

यहां बता दें कि 2022 का चुनाव रालोद ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था. लेकिन इस बार बीजेपी में भी उतनी ही सीटें मिलेंगी यह कह्पाना मुश्किल है. जबकि पिछले महीने ही हापुड़ में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया था. 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में देशभक्ति का रंग, आकर्षण का केंद्र बनी 221 फीट की ‘तिरंगा कांवड़’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *