Headlines

Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट


भारत घूमने आने वाले विदेशी सैलानी अक्सर यहां की संस्कृति और खान-पान के दीवाने हो जाते हैं. लेकिन कुछ विदेशी ऐसे भी होते हैं जो भारत की लोकल चीजों का मजा लेने से पीछे नहीं हटते. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद मजेदार और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी महिला भारत भ्रमण के दौरान किसी बड़े ब्यूटी पार्लर में जाने के बजाय सड़क किनारे बनी एक आम और लोकल बारबर की दुकान पर पहुंच गई. वहां उसने बारबर से जो कड़क फेस मसाज कराई, उसका वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. विदेशी मेम का यह देसी तजुर्बा अब इंटरनेट पर हर जगह धमाल मचा रहा है.

जब नाई भैया के हत्थे चढ़ीं विदेशी मेम

वायरल हो रहे इस शानदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला बारब की दुकान में कुर्सी पर आराम से बैठी हुई है. दुकान का नजारा बिल्कुल वैसा ही है जैसा हमारे देश के आम कस्बों या मोहल्लों में होता है. बारबर भैया भी पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अपने दोनों हाथों से महिला के चेहरे की ऐसी जबरदस्त मालिश कर रहे हैं कि देखकर ही मजा आ जाए. बारबर कभी महिला के गालों को थपथपाता है, तो कभी माथे की लकीरों को सीधा करने की कोशिश करता है. महिला भी इस अनोखी और देसी स्टाइल की मसाज का पूरा लुत्फ उठाती दिख रही है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि उसने अपनी जिंदगी में ऐसा तजुर्बा कभी नहीं किया होगा.

चेहरे पर पट्टी और बगल में खड़े भैया का स्वैग

मसाज का यह सिलसिला यहीं नहीं थमता. वीडियो के अगले हिस्से में बारबर भैया महिला के पूरे चेहरे पर सफेद रंग की पट्टीनुमा क्रीम या मास्क लगा देते हैं जिससे उसका चेहरा पूरी तरह ढक जाता है. इसी दौरान दुकान में मौजूद एक दूसरा शख्स, जिसके खुद के चेहरे पर भी फेस पैक लगा हुआ है, वह भी कैमरे के सामने आकर विक्ट्री का साइन बनाता है. बैकग्राउंड में टंगे तौलिए और देसी दुकान का यह पूरा नजारा इस वीडियो को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर जनता ने लिए मजे ‘देसी मसाज का कोई तोड़ नहीं’

इस मजेदार वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के चटपटे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, ‘चलो, आज मेम को असली इंडियन मसाज का स्वाद मिल ही गया.’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘बारबर भैया ने तो मेम का पूरा फेशियल ग्लो ही बदल दिया, अब यह हर बार यहीं आएंगी.’ एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘बगल में खड़े फेस पैक वाले भैया का स्वैग एकदम कड़क है.’ लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और यह रील्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *