Headlines

Video: निकिता रावल को फैन ने अचानक किया जबरदस्ती Lip Kiss, एक्ट्रेस रह गईं हैरान, देखें वीडियो


एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल ही में रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें ही नहीं बल्कि वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया. दरअसल, एक इवेंट के दौरान एक महिला फैन निकिता के पास सेल्फी लेने पहुंची थी. निकिता ने भी खुशी-खुशी फैन के साथ तस्वीर खिंचवाई. वो इस दौरान मुस्कुराती हुई नजर आईं. हालांकि, इसके बाद महिला फैन ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में शायद निकिता ने सोचा भी नहीं होगा. 

फैन ने पहले गाल पर किया किस
8 अगस्त को निकिता रावल एक इवेंट के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं. इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास पहुंची और उनके साथ सेल्फी के लिए कहा. निकिता ने बिना किसी परेशानी के फैन के साथ फोटो खिंचवाई. दोनों कैमरे के सामने पोज कर ही रही थीं कि फैन ने पहले निकिता के गाल पर किस किया. 

हैरान रह गईं निकिता रावल
इसके बाद महिला फैन ने निकिता को अपनी ओर खींच लिया और अचानक उनके होंठों पर किस कर दिया. ये सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि निकिता भी पलभर के लिए समझ नहीं पाईं कि आखिर हुआ क्या है. वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस इस हरकत के बाद काफी हैरान और असहज नजर आ रही हैं. 

निकिता ने फैन को दूर करने की कोशिश की
वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन के लिप पर किस करने के बाद निकिता तुरंत अपने होंठों पर हाथ रखती हैं. वो महिला को खुद से दूर करने की कोशिश भी करती नजर आईं. इसके बाद महिला फैन ने एक बार फिर निकिता के गाल पर किस किया और फिर वहां से चली गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाद में निकिता भी वहां से चली गईं.

ये भी पढ़ें: ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं…’, यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

कौन हैं निकिता रावल?
निकिता रावल बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. वो फिल्म ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘द हीरो- अभिमन्यु’, ‘अम्मा की बोली’, ‘गरम मसाला’ और ‘क्यूट कमीना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

ये भी पढ़ें:- Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वर्कफ्रंट की बात करें तो निकिता जल्द ही फिल्म ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *