Headlines

Viral News: मां के बनाए आखिरी खाने को बेटी ने funeral में परोसा, आपको रुला देगी ये खबर


कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहां शब्द कम पड़ जाते हैं और यादें ही सहारा बनती हैं. एक बेटी ने अपनी मां को खोने के बाद ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. मां के हाथों से बना खाना, जो उनकी आखिरी निशानी बन चुका था, उसे फेंकने के बजाय बेटी ने उसे लोगों के बीच बांट दिया. ये सिर्फ खाना नहीं था, बल्कि मां के प्यार, मेहनत और यादों से भरी एक आखिरी सौगात थी. इस कहानी को पढ़कर आप भी समझ जाएंगे कि मां का प्यार सिर्फ जीते जी ही नहीं, बल्कि जाने के बाद भी दिलों में जिंदा रहता है.

मां के खाने में बसती थीं यादें

टेक्सास के सैन एंटोनियो में रहने वाली ब्रेंडा रिवेरा अपनी मां को हमेशा उनके बनाए खाने के जरिए याद करती हैं. उनकी मां मैक्सिको के कोहुइला राज्य के साल्टिलो शहर में एक छोटा रेस्टोरेंट चलाती थीं, जहां वो खास तौर पर ‘गॉर्डिटास’ बनाती थीं. ये एक पारंपरिक डिश है, जिसे मक्के के आटे से बनाया जाता है और उसमें अलग-अलग तरह की फिलिंग भरी जाती है. ब्रेंडा बताती हैं कि उनकी मां का खाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि प्यार से भरा होता था.

अचानक छिन गई मां की छाया

ब्रेंडा ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उनकी मां उनसे मिलने आई थीं और क्रिसमस-न्यू ईयर साथ बिताया था. लेकिन किसे पता था कि ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी. एक सुबह जब उनकी मां अपनी दुकान खोलने जा रही थीं, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. इस खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

आखिरी बार मां के हाथों का स्वाद

मां के जाने के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, तभी ब्रेंडा के मन में एक खास ख्याल आया. उनकी मां ने अपनी मौत से पहले कुछ दिनों का खाना बनाकर रखा था. ब्रेंडा और उनके चार भाइयों ने तय किया कि इस खाने को फेंकने के बजाय वे इसे आखिरी बार मिलकर खाएंगे और लोगों को भी परोसेंगे.

खाने के जरिए जिंदा रही मां की याद

उस दिन परिवार ने वही खाना खाया जो उनकी मां ने प्यार से बनाया था. गॉर्डिटास, जिनमें चिचारोन, अंडा और मीट की फिलिंग थी. ब्रेंडा बताती हैं कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि खाना लोगों को जोड़ता है. उस दिन ये बात सच साबित हुई. परिवार के लोग, रिश्तेदार और बच्चे सबने मिलकर उस खाने को साझा किया और मां की यादों को जिंदा रखा.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स भी हुए भावुक

इस भावुक कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को अंदर तक छू लिया है. यूजर्स इस वीडियो और स्टोरी पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मां का प्यार कभी खत्म नहीं होता, ये पढ़कर आंखें नम हो गईं.” वहीं दूसरे ने कहा, “ये सिर्फ खाना नहीं था, ये मां की आखिरी याद थी.” कई लोगों ने ब्रेंडा के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा कि “उन्होंने अपनी मां को सबसे खूबसूरत श्रद्धांजलि दी है.” कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि “ऐसी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Ovix – Digital Agency & Creative Portfolio WordPress Theme Ovon – Makeup Artist WordPress Theme OWL – Multipurpose Restaurant & Cafe WordPress Theme Oworganic – Multipurpose Sections Shopify Theme Oworganic – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Oxary – News & Magazine Elementor Template Kit Oxence – Web Design Agency Elementor WordPress Theme Oxides – Creative Studio WordPress Theme for Companies and Entrepreneurs Oxpins – Non Profit Charity WordPress Theme Oxygen Builder – The Visual Website Builder