Headlines

Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास


New Yamaha Sports Bike: स्पोर्ट्स बाइक की दीवानगी बहुत पहले से ही भारत में चल रही है और अब युवा पीढ़ी में इसका और भी क्रेज बढ़ गया है. जिसके चलते अब सड़कों पर हमें कई तरह ही स्पोर्ट्स बाइक देखने को मिलती हैं. भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक में यामाहा कंपनी की कई शानदार बाइक्स धूम मचा रही हैं. लेकिन अब एकबार फिर से यामाहा अपनी दमदार स्पोर्ट्स बाइक यामाहा YZF-R2 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. 

ऐसा माना जा रहा है कि यह नई 200cc बाइक सीधे तौर पर केटीएम RC 200 को कड़ी टक्कर देगी. तो चलिए जानतें हैं कि इस 200cc बाइक के फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी डिटेल क्या रहने वाली है.

मिलेगा दमदार 200cc का इंजन 

बता दें कि, यामाहा की ही R15 कई सालों से भारतीय मार्केट में अपनी धाक जमाई हुई है. लेकिन बाइक लवर्स कंपनी से ज्यादा पावर की बाइक की उम्मीद कर रहे थे. इसलिए अब नई Yamaha R2 इसी कमी को पूरा करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें करीब 200cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा. 

जो R15 के मुकाबले काफी ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करेगा. यह इंजन करीब 25 बीएचपी की पावर दे सकता है. जो हाईवे क्रूज़िंग और ट्रैक रेसिंग दोनों के दौरान राइडर को एक तूफानी रफ्तार का अहसास करायेगा. खास बात यह है कि दमदार परफॉर्मेंस के साथ यामाहा इसमें अपनी सिग्नेचर फ्यूल एफिशिएंसी को भी मेंटेन रखेगी.

यह भी पढ़ें: Tata Nexon से लेकर Sierra तक, इन गाड़ियों पर मिल रहा 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

मिलेंगे इस बाइक में एडवांस फीचर्स

बात करें अगर फीचर्स की तो कंपनी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इस नई बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला चमचमाता टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, अलग-अलग राइडिंग मोड्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसी एडवांस चीजें मिल सकती हैं. 

जबकि इसके साथ ही गियर बदलने को मक्खन जैसा स्मूथ बनाने के लिए इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल एबीएस के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल मिलने की भी पूरी उम्मीद है. इस लिए ऐसा माना जा रहा है कि यामाहा YZF-R2 एकदम एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च होंगी.

क्या रह सकती है कीमत?

आपको बता दें कि, बाजार में इस बाइक की सीधी टक्कर KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 से होने वाली है. जबकि रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा अपनी इस नई R2 को R15 V4 और प्रीमियम R3 के बीच में पोजीशन करेगी. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख से 2.30 लाख रुपये के बीच हो सकती है. अगर यामाहा इस प्राइज रेंज में अपनी इस धांसू बाइक को लॉन्च करती है.

तो यह KTM RC 200 के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस नई बाइक के आने के बाद भी पुरानी लोकप्रिय R15 की बिक्री बंद नहीं होगी और दोनों बाइक्स मार्केट में एक साथ बिकेंगी.

यह भी पढ़ें: E20 फ्यूल से यूज्ड कार मार्केट पर कितना पड़ रहा असर, क्या खत्म हो जाएगा यह बाजार?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *