महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे राज्यसभा सांसद पार्थ पवार और कायनात दारा की बुधवार (29 जुलाई) को पुणे में सगाई हुई है. सगाई समारोह का शुभ मुहूर्त शाम साढ़े छह बजे निर्धारित किया गया था. इस समारोह के लिए खास लेकिन चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया.
पार्थ पवार और कायनात दारा की सगाई का समारोह येरवडा स्थित होटल द रिट्ज-कार्लटन में आयोजित किया गया था. इस समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी 40 विधायक उपस्थित रहे. इसके अलावा पार्टी सांसद सुनील तटकरे सहित विभिन्न दलों के 15 सांसद भी समारोह में शामिल हुए.
उद्धव ठाकरे बोले, ‘हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक…’
सीएम और डिप्टी सीएम ने भी की शिरकत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मोहित कंबोज ने भी शिरकत की है. इसके साथ ही कुछ विशेष अतिथियों को भी सगाई समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था. इस दौरान शरद पवार समेत कई सीनियर नेता भी सगाई में मौजूद रहे. पार्थ और कायनात की शादी अगले साल 27 फरवरी को बारामती होगी.
अजित पवार की मौत के बाद परिवार में लौटी खुशियां
दिवंगत नेता अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन होने के बाद परिवार में पहली बार खुशियां लौटी हैं. अजित पवार जनवरी महीने में प्लेन हादसे का शिकार हो गए थे. पार्थ पवार की सगाई के जरिए परिवार अब अपने दुखों को छिपाने की कोशिश कर रहा है. हलांकि पार्टी नेता ने बताया कि इस शादी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे थे, लेकिन करवीर पीठ के शंकराचार्य से मार्गदर्शन लेकर यह सगाई की गई है.
कौन हैं पार्थ की दुल्हन कायनात?
पार्थ पवार की होने वाली दुल्हन कायनात दारा रियल एस्टेट कारोबारी हैं. वह चंडीगड़ की रहने वाली हैं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं. कायनात पंजाबी-हिंदू परिवार से आती हैं. उन्होंने नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है.
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
