Headlines

अब आप कंट्रोल कर पाएंगे दिल्ली का प्रदूषण, 2 लाख रुपये सैलरी भी देगी सरकार


दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने ग्रुप ए के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर, एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के पद भरे जाएंगे. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी. जिसमें सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के पद पर अधिकतम वेतन 2,09,200 रुपये प्रति माह तक है. DPCC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ रजिस्टर्ड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करना होगा. 

17 पदों पर होनी है भर्ती

DPCC भर्ती के तहत कुल 17 पदों को भरा जाएगा. इनमें सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के 4 पद, एनवायरमेंटल इंजीनियर के 2 पद और असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के 11 पद शामिल है. वहीं सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर का पद लेवल 12, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग का पद लेवल 11 और असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर का पद लेवल 10 में है. 

किसे मिलेगी कितनी सैलरी?

सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के पद के लिए 78,800 से 2,09,200 सैलरी मिलेगी. वहीं एनवायरमेंटल इंजीनियर पद पर 67,700 से 2,08,700 और असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के पद पर 56,100 से 1,77,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इस तरह भर्ती में सबसे ज्यादा सैलरी सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के पद पर हैं ‌

कौन कर सकता है आवेदन?

सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग पद के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री और उसके बाद प्रदूषण नियंत्रण या संबंधित क्षेत्र में 10 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग पद के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री के साथ 8 साल का एक्सपीरियंस या मास्टर डिग्री के साथ 6 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. इस पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. वहीं असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री के साथ 2 साल का एक्सपीरियंस या मास्टर डिग्री होनी चाहिए है. इस पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है. 

ये भी पढ़ें-हिमाचल बोर्ड का नया नियम, 9वीं-11वीं में भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

किन उम्मीदवारों के लिए है AE के पद?

भर्ती में असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के 11 पद हैं. इनमें दिए गए पद आरक्षण नियमों के अनुसार ओबीसी दिल्ली और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है. नोटिफिकेशन के अनुसार बाकी कैटेगरी से इस पद के लिए प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आयु में आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.  

इंटरव्यू के आधार पर होना है चयन

DPCC भर्ती में केवल इंटरव्यू के आधार पर चयन नहीं होगा. उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और चयन के लिए कुल 100 अंकों का फ्रेमवर्क निर्धारित किया गया है. इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अंक, अतिरिक्त योग्यता, संबंधित एक्सपीरियंस, निर्धारित यूपीएससी तकनीक-इंजीनियरिंग परीक्षा, वैलिड गेट स्कोर और इंटरव्यू को शामिल किया गया है. इनमें न्यूनतम योग्यता के लिए 10 अंक, अतिरिक्त योग्यता के लिए 10 अंक, संबंधित एक्सपीरियंस के लिए 25 अंक, यूपीएससी तकनीकी-इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए 20 अंक, वैध गेट स्कोर के लिए 20 अंक और इंटरव्यू के लिए 15 अंक निर्धारित है. 

कैसे करना होगा आवेदन 

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले DPCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए. 
  • इसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें. 
  • अब जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनकर पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें. 
  • आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, एक्सपीरियंस लेटर और बाकी सारे डॉक्यूमेंट लगाएं. 
  • इसके अलावा आवेदन फार्म में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर सिग्नेचर करें.
  • अब पूरा आवेदन एक सील बंद लिफाफे में निर्धारित पत्ते पर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या बाय-हैंड Administrative Officer, Delhi Pollution Control Committee, 3rd Floor, Block-1,
  • DMRC IT Park Building Shastri Park, Delhi-110053 पर जमा करें. 

ये भी पढ़ें-लद्दाख में 2000 इंटर्नशिप का मौका, हर महीने ही मिलेगा 5000 स्टाइपेंड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *