Headlines

जंगल में शेर के चंगुल में फंसा शख्स, पंजो में आधे घंटे तक जकड़ी रही इंसानी जान- वीडियो वायरल


सोचिए आप ऐसे गांव में रहते हैं जहां लगातार शेरों का आना जाना लगा रहता है और एक दिन आप पर एक खूंखार शेर हमला कर दे तो क्या हो? कुछ लोग तो ये सोचकर ही अपना पसीना पौंछने लग जाएंगे. लेकिन ऐसा सच में हुआ गुजरात के भावनगर के एक ग्रामीण एरिया में जहां एक शख्स को शेर ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की और करीब आधे घंटे तक उसे अपने पंजों में जकड़े रखा. वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी.

शेर ने शख्स को अपने पंजों में जकड़ा

गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना तालुका के गरजीया गांव में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. यहां एक शेरनी ने एक पशुपालक पर हमला कर दिया और उसे करीब आधे घंटे तक जमीन पर दबोचे रखा. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी ने इस शख्स को अपने पंजों में जकड़ रखा है जिससे वो न तो हिलने का है और न ही किसी से मदद की गुहार लगाने की उसमें हिम्मत रह गई है. क्योंकि अगर वो मदद के लिए चीखेगा तो शेरनी उस पर हमला कर सकती है.

आधे घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा शख्स

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो शख्स मौत के मुंह में होने के बावजूद खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहा था. उसने सूझबूझ दिखाई और कोई हलचल नहीं की, ताकि शेरनी और ज्यादा आक्रामक न हो जाए. उसकी इसी बहादुरी और सूझबूझ ने आखिरकार उसकी जान बचा ली, हालांकि वह इस हमले में घायल हुआ है.

ग्रामीणों में गुस्सा और वन विभाग पर आरोप

इस घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी गुस्सा है और ग्रामीणों ने इस तरह से आरोप लगाए हैं.

लगातार चेतावनी: उन्होंने पिछले कई सालों से वन विभाग को गांव और उसके आस-पास शेरों की लगातार आवाजाही के बारे में बार-बार अलर्ट किया था.

लापरवाही का आरोप: ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया.

सुरक्षा की मांग: अब ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत कड़े कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रहे.

कितना खतरनाक होता है शेर का हमला

शेर जंगल का राजा कहलाता है और बेहिसाब ताकतवर है. इंसान कितना ही ताकतवर हो लेकिन शेर से कभी जीत नहीं सकता. शेर के पंजों में इतनी ताकत होती है कि वो एक पंजा मारकर इंसान का सिर खोल सकते हैं. उसके 6 इंच के दांत एक बार किसी की गर्दन में घुस जाएं तो छुड़ाने केवल यमराज आते हैं. हालांकि ये मामला अनोखा है जहां अपने चंगुल में लेने के बाद भी शेरनी ने शख्स को जाने दिया और ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार शेर या शेरनी का पेट भरा होता है और वो शिकार के मूड में नहीं होते.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

यूजर्स भी रह गए हैरान, बोले जिंदा कैसे बच गया

वीडियो को @PDABharat नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई सोने की कलम से किस्मत लिखवाकर लाया है. एक और यूजर ने लिखा…जिंदा कैसे बच गया भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मैं होता तो घबराहट से ही दम तोड़ देता.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *