Headlines

नेपाल के पिउठान जिले में बड़ा हादसा: 21 लोग घायल… 1 महिला और 1 बच्ची की मौत


Nepal Accident News: नेपाल के पिउठान जिले में हुए हादसे में चालक समेत कुल 21लोग घायल हुए हैं. इसमें एक महिला व एक बच्ची की मौत हुई है, जबकि बाकी 19 लोग घायल हो गए. मृतिका की पहचान 35 साल की निर्मला और 6 साल की काव्या के रूप में हुई है. सभी घायलों को बुटवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घायलों में संगीता, रामउदय, लक्ष्मी, मनसा, पूजा, आलोक, शेषनाथ, प्रीति, शिवांश, कृतकी, स्नेहलता, करन, मीरा, नरेश, अंकित, अरविंद, संध्या, आयुष और दुर्गा शामिल हैं.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से बात कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर)  सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं. मौके पर तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत दस एंबुलेंस को भेजा गया है.

राहत एवं बचाव कार्य में तेज समन्वय 

जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखने के साथ घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिया गया है. नेपाल प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार नेपाल प्रशासन के साथ संवाद किया जा रहा है.

जिलाधिकारी महोदय ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹ 2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार का असुविधा ना हो. 

भारत-नेपाल प्रशासन का संयुक्त प्रयास 

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने राहत कार्यों को गति दी है, जबकि भारत–नेपाल के बीच बेहतर तालमेल संकट की इस घड़ी में बड़ी ताकत बनकर सामने आया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *