Headlines

मंदिर है डांस फ्लोर नहीं, लाइन में खड़ी लड़की बनाने लगी रील, पुलिस ने तुरंत सिखाया सबक- वीडियो वायरल


आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील्स बनाने का भूत लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मेट्रो, सड़क और पार्क तो छोड़िए, अब लोग आस्था के केंद्र यानी मंदिरों को भी डांस फ्लोर समझने लगे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़की मंदिर परिसर के अंदर फिल्मी गाने पर डांस करते हुए रील बनवा रही है. लेकिन तभी वहां मुस्तैद एक पुलिस ऑफिसर की नजर उस पर पड़ जाती है. इसके बाद पुलिसवाले ने जो किया, उसकी चर्चा अब पूरे इंटरनेट पर हो रही है. इस वीडियो ने एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर मोबाइल और रील्स के इस्तेमाल पर बड़ी बहस छेड़ दी है.

डांस शुरू होते ही बीच में आ गए पुलिसवाले

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती मंदिर के अंदर दर्शनार्थियों की कतार के पास खड़ी है. जैसे ही बैकग्राउंड में गाना बजता है, वो कैमरे के सामने डांस मूव्स दिखाने लगती है और उसका एक साथी मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है. लड़की अभी कुछ ही सेकंड डांस कर पाती है कि तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी आ धमकते हैं. वे तुरंत लड़की के पास पहुंचते हैं और उसे कतार से बाहर जाने का इशारा करते हैं. हालांकि वीडियो का ऑडियो साफ नहीं होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि उनके बीच क्या बातचीत हुई और न ही अभी तक इस मंदिर के नाम की पुष्टि हो सकी है.

चारधाम की तर्ज पर बैन की उठने लगी मांग

इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक बार फिर धार्मिक स्थलों की मर्यादा का मुद्दा गरमा गया है. कई लोगों का मानना है कि पवित्र स्थानों पर इस तरह की हरकतें वहां के आध्यात्मिक माहौल को खराब करती हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का उदाहरण दे रहे हैं, जहां प्रशासन ने फोटोग्राफी और रील बनाने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है. लोग मांग कर रहे हैं कि देश के दूसरे बड़े और ऐतिहासिक मंदिरों में भी ऐसे ही कड़े नियम लागू होने चाहिए ताकि श्रद्धालु शांति से दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे पुलिस ऑफिसर के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने पुलिसवाले का समर्थन करते हुए लिखा, “बिल्कुल सही किया पुलिसवाले ने. आजकल लोगों को वायरल होने का ऐसा बुखार चढ़ा है कि वे आस्था को भी ताक पर रख रहे हैं.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “पुलिस ऑफिसर सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे. लोग आजकल कहीं भी कैमरा निकालकर नाचना शुरू कर देते हैं, हर जगह डांस फ्लोर नहीं होती.” 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *