Headlines

रोहित शर्मा के शॉट पर ग्राउंड स्टाफ को लगी गेंद, फिर हिटमैन ने किया कुछ ऐसा; जीता दिल


रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी ने मुंबई इंडियंस के लिए 229 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया, टीम 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत गई. रोहित 22 दिनों बाद लौटे थे. वह 12 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. सोमवार को भी वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने विस्फोटक पारी खेली, वह पिछले मैचों में फॉर्म में नहीं थे. पूरन ने 21 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और सिर्फ 1 चौका लगाया. मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 और अंत में हिम्मत सिंह ने 31 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. रोहित ने 44 गेंदों में 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से 84 रन बनाए.

रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 83 रन बनाए. रोहित और रिकेल्टन, दोनों ही अपने शतक से चूक गए. सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए, जो हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान संभाले हुए थे. सूर्या ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए. अंत में नमन धीर ने 12 गेंदों में 23 और विल जैक्स ने 4 गेंदों में 10 रन बनाकर लक्ष्य तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, ‘जय श्री राम’ के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?

ग्राउंड स्टाफ को लगी रोहित शर्मा की गेंद

रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले वानखेड़े में अभ्यास कर रहे थे, तब उनके एक शॉट पर गेंद ग्राउंड स्टाफ (सिबान बिस्वास) को जाकर लगी थी. वह तुरंत दौड़कर उनके पास गए और उनका हाल जाना. फिर रोहित उस स्टाफ सदस्य के पास आइसपैक लेकर गए और फिर दवाइयां भी भिजवाई.

यह भी पढ़ें- लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

अंग्रेजी अखबारर मिड डे को बिस्वास ने बताया कि रोहित शर्मा सर ने नेट से हट जाने को कहा था, हम साइड में जाकर खड़े हो गए थे. रस्सी लपेटते हुए मैंने पास खड़े प्लेयर्स पर ध्यान नहीं दिया. एक गेंद आकर मेरे घुटने में लग गई थी. रोहित सर ने आकर चोट के बारे में पूछा. मैंने कहा आप परेशान न हों, अभ्यास जारी रखें. इसके बाद वह आइसपैक लेकर आए और किसी अन्य के हाथों दवाइयां और स्प्रे भिजवाया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *