Headlines

20 लाख के अंदर आने वाली इन कारों में मिलेगा सबसे ज्यादा टॉर्क, रफ्तार के शौकीन हो जाए तैयार


कार खरीदते समय ज्यादातर लोग माइलेज और फिचर्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन जो लोग ड्राइविंग का असली मजा और दमदार पावर चाहते हैं, उनके लिए टॉर्क एक बेहद अहम फैक्टर होता है. ज्यादा टॉर्क का मतलब है गाड़ी की तेज पिकअप, बेहतर ओवरटेकिंग और ऑफ रोडिंग में भी शानदार परफोर्मेंस. अच्छी बात यह है कि 20 लाख रुपये के बजट में भी अब भारतीय बाजारों में कई ऐसी गाड़ियां मौजूद हैं, जो दमदार टॉर्क के साथ आती हैं. आइए जानते हैं कि इस बजट में सबसे ज्यादा टॉर्क देने वाली कुछ बेहतरीन कारों के बारे में. 

महिंद्रा XUV700

टॉर्क के मामले में इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 सबसे आगे नजर आता है. इसका डीजल इंजन 450 NM का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. यह 7 सीटर SUV फिचर्स के मामले में भी काफी दमदार है, जिसमें एडवांस ड्राइविगं असिस्टेंय सिस्टम, पैनारमिक सनरूफ और बड़ी टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. हाईवे पर तेज ओवरटेकिंग और भारी लोड के साथ भी बेहतरीन परफोर्मेंस के लिए यह गाड़ी काफी पसंद की जाती है. 

TATA Harrier

TATA Harrier भी दमदार टॉर्क वाली गाड़ियों में गिनी जाती है, जिसका डीजन इंजन करीब 350 NM का टॉर्क पैदा करता है. बोल्ड डिजाइन, स्पेशियस केबिन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ यह गाड़ी लंबी दूरी की ट्रिप और भारी ट्रैफिक, दोनों में ही बेहतरीन परफोर्मेंस देती है. जो लोग एक प्रीमीयम लुक के साथ दमदार इंजन चाहते हैं, उनके लिए यह गाड़ी काफी अच्छा विकल्प है.

Mahindra Thar

ऑफ-रोडिंग के शौकिनों के लिए Mahindra Thar हमेशा से पहली पसंद रही है. इसका 2.2 लीटर का डीजल इंजन 300 NM का टॉर्क देता है, वहीं इसका 2.0 लीटर टर्बों पेट्रोल इंजन, इससे भी ज्यादा करीब 380 NM का टॉर्क जनरेट करता है. 4*4 ऑप्शन के साथ आने वाली यह गाड़ी मुश्किल रास्तों और ऑफ-रोड ट्रेल्स पर भी शानदार कंट्रोल देती है. 

यह भी पढ़ें: 10 लाख ईको फ्रेंडली कारें बेचना का लक्ष्य, मारुति ने लॉन्च किए नए CNG वैरिएंट

hyundai verna turbo

अगर आपको SUV के बजाय सेडान कारें पसंद हैं और आप स्पोर्टी लुक के साथ रफ्तार चाहते हैं, तो हुंडई की यह कार आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठती है. इसके 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 253 Nm का टॉर्क मिलता है. यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान कार है। इसका 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स गियर को इतनी तेजी से बदलता है कि आपको कार चलाते समय एक रेसिंग कार जैसा अनुभव होता है. 

Volkswagen Virtus 

जर्मन इंजीनियरिंग की गाड़ियां अपनी मजबूती और लाजवाब ड्राइविंग हैंडलिंग के लिए जानी जाती हैं. Volkswagen की ये गाड़ियां रफ्तार के शौकीनों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इन कारों में आने वाले 1.5-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन से 250 Nm का टॉर्क मिलता है. इन कारों का टॉर्क बहुत ही लीनियर तरीके से मिलता है, जिससे जब आप हाईवे पर हाई-स्पीड में होते हैं, तब भी गाड़ी पूरी तरह आपके कंट्रोल में रहती है. 

यह भी पढ़ें: करोड़ों की सुपरकारों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 90 गाड़ियां जब्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *