Headlines

3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


आगामी 3 अगस्त (सावन के पहले सोमवार) को आयोजित होने वाली ‘ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा’ को लेकर नूंह जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अर्पित जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई चूक नहीं छोड़ी जाएगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह: तैनात रहेंगे इतने जवान

यात्रा के दौरान जिले में सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है:

  • 800 पुलिस जवान जिले के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेंगे.
  • 7 विशेष सुरक्षा कंपनियां बाहर से बुलाई गई हैं.
  • 10 डीएसपी (DSP) के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.
  • संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा.

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म

100 कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन टीमों की मदद से पूरे क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है. यात्रा के दौरान गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए 100 सदस्यों की विशेष टीम गठित की गई है. इस टीम में 40 प्राइवेट कैमरामैन भी शामिल हैं, जो वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखेंगे.

2023 के आरोपियों और सोशल मीडिया पर सख्त पहरा

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों और संदिग्ध तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अपमानजनक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी. अफवाहों को रोकने के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है. कुछ विवादित सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है.

शांति समिति और मंदिर समितियों के साथ बैठकें

उपायुक्त (DC) अखिल पिलानी ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन ने तीनों प्रमुख मंदिरों की समितियों, सरपंचों, पीस कमेटी के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठकें की हैं. सभी ने यात्रा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया है.उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यात्रा में हथियार, लाउड स्पीकर और डीजे पर सख्त नजर रखी जाएगी.

सामाजिक एकता का जाएगा संदेश

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है. सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है. बता दें कि इस भव्य यात्रा का समापन श्रृंगार गांव स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर में होता है, जहां प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी.

पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *