UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों व्यक्तियों के लिए बड़ी अपडेट आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है. परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड जारी होने का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यूपीईएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाकर चेक कर सकेंगे.
2 से 4 जुलाई तक हुई थी UPTET परीक्षा
इस बार UPTET की परीक्षा में 17.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसलिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की रिजल्ट पर नजर बनी हुई है. वहीं UPTET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक किया गया था. परीक्षा ऑफलाइन मोड में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आयोजित हुई थी. इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने के पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने की पात्रता के लिए होता है. उम्मीदवारों अपने प्रदर्शन के आधार पर एक या दोनों पेपर में क्वालीफाई कर सकते हैं. वहीं परीक्षा के बाद आयोग ने 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई तक का समय दिया गया था. इन आपत्ति की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया जा रहा है.
UPTET रिजल्ट में क्या मिलेगी जानकारी?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस, किस पेपर में परीक्षा दी है और परीक्षा से जुड़ी दूसरी जानकारी देख सकेंगे. स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और प्राप्त अंकों को ध्यान से जांच लेना चाहिए. किसी तरह की गलती होने पर आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसकी जानकारी दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें-देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
UPTET पास करने के बाद क्या होगा?
UPTET क्वालीफाई करना उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित न्यूनतम पात्रता में से एक है. हालांकि सिर्फ यूपीटीईटी पास करने से किसी उम्मीदवार की शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं होती. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा. यह प्रमाण पत्र एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार जीवन भर वैलिड रहता है. उम्मीदवार फ्यूचर में उत्तर प्रदेश में निकलने वाली सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की शिक्षक भर्तियों में अपनी पात्रता के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती प्रक्रिया, रिक्तियों और चयन प्रक्रिया में अलग से शामिल होना होगा.
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड?
- जारी होने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले upessc.up.gov.in. की वेबसाइट पर जाए.
- इसके बाद UPTET 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और पासवर्ड या दूसरी लोगिन जानकारी भरें.
- इसके बाद जानकारी सबमिट करने पर आपको रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट लेकर भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
