Headlines

एशियन गेम्स में बदला टीम इंडिया के मैचों का टाइम, जानें क्या है नया अपडेट


जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट मैचों की टाइमिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है. इवेंट में होने वाले कुछ नॉकआउट मैच 30 मिनट पहले से शुरू होंगे. नए शेड्यूल के अनुसार, दोपहर में होने वाले मेंस के मैच पहले तय किए गए वक्त (दोपहर 2 बजे) के बजाय अब दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे. दूसरी तरफ, महिलाओं के मैचों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एशियाई खेल 19 सितंबर से 04 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. 

बता दें कि टीम इंडिया को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम का पहला मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. जापान का वक्त भारत से 3 घंटे और 30 मिनट आगे है. लिहाजा टीम इंडिया का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह 10 बजे से शुरू होगा. एशियाई खेलों की आधिकारिक बेवसाइट पर लोकल टाइम दोपहर 1:30 बजे ही लिखा है. पुरुष टीम इंडिया का मुकाबला 28 सितंबर को होगा. 

दूसरा सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) भी लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1:30 से खेला जाएगा. क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया कि टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी अभी तक सभी टीमों को नहीं दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अधिकारियों को भी बदलाव की जानकारी नहीं है. 

सुबह के मैचों का नहीं बदला टाइम

हालांकि सुबह के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सुबह के मैच लोकल समय के अनुसार सुबह 9 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.30 बजे शुरू होंगे. 

टाइमिंग में क्यों हुआ बदलाव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइमिंग में बदलाव अंधेरे को ध्यान में रखते हुए किया गया है. जापान में अंधेरा जल्दी हो जाता है. मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे. मैदान पर फ्लड लाइट्स नहीं हैं. मैदान में लाइट नहीं होना भी कई बड़े सवाल खड़ा करता है.

 

यह भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा ‘फिफ्टी’ बनाने वाले बल्लेबाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *