Headlines

भाभी के डांस ने बारात में उड़ाया गर्दा, देवर की शादी में झूमने को मजबूर हुआ एक एक बाराती, वीडियो वायरल


शादी-ब्याह का सीजन हो और बारात में डांस न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है . लेकिन कभी-कभी कोई एक शख्स ऐसा होता है जो पूरी महफिल की जान बन जाता है और हर किसी की नजर उसी पर टिक जाती है . इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने देवर की शादी में ऐसा तगड़ा डांस करती नजर आ रही है कि पूरी बारात झूम उठती है . “लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके” गाने पर भाभी का जो अंदाज देखने को मिला, उसने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है . आत्मविश्वास, एक्सप्रेशन और एनर्जी का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिला कि लोग बस देखते ही रह गए .

बारात में भाभी का तगड़ा जलवा

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने देवर की शादी में खुलकर डांस करती नजर आ रही है . जैसे ही गाना बजता है, भाभी अपने स्टेप्स से पूरी बारात का माहौल बदल देती हैं . आसपास खड़े लोग भी उनके साथ झूमने लगते हैं और माहौल पूरी तरह से रंगीन और खुशियों से भर जाता है . शादी की इस खुशी में भाभी का डांस एक अलग ही जान डाल देता है.

वीडियो में क्या है खास

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है . उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, हाथों के मूव्स और एनर्जी इतनी शानदार है कि हर कोई उनका फैन बन जाता है . पीछे खड़े बाराती भी तालियां बजाते और झूमते नजर आ रहे हैं . ऐसा लग रहा है मानो पूरी बारात का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सिर्फ वही बन गई हों . यही वजह है कि ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं . कोई कह रहा है “नसीब वालों को ऐसी भाभी मिलती है” तो कोई लिख रहा है “भाई ये तो बारात की जान बन गई” . कई यूजर्स ने इस डांस को शादी का सबसे यादगार पल बताया है . कुल मिलाकर ये वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और यही वजह है कि ये इंटरनेट पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *