Headlines

Bihar Viral Video: कड़क माल है गाइज… बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल


Bihar Viral Video: इन दिनों छात्र देशभर में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र सड़क पर उतरकर सरकार से जवाबदेही और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए बल प्रयोग कर रही है. कहीं लाठी चार्च हो रहा है तो कहीं टीयर गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बीच बिहार का एक वीडियो सामने आया है. 

आंसू गैस का गोला फूटते ही आमतौर पर लोग उससे जितना हो सके दूर भागने की कोशिश करते हैं. हालांकि, बिहार के वायरल वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टीयर गैस के धुएं से बचने के बजाय एक युवक खुद ही उसकी तरफ बढ़ गया. कुछ सेकंड बाद जब धुएं का असर हुआ तो उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

धुएं की तरफ बढ़ा, फिर बदला पूरा अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बिहार में पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ती दिखाई देती है. इसी दौरान एक युवक बिना हिचकिचाए धुएं की तरफ बढ़ जाता है और उसके बीच जाकर खड़ा हो जाता है. कुछ पल तक वह बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही आंसू गैस का असर महसूस होता है, उसके चेहरे के भाव बदल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में ‘जलपरी’ बन उतरी सीमा हैदर, भीगे बदन पानी में लगाई ऐसी डुबकी कि देखते रह गए लोग

वीडियो से ज्यादा वायरल हुआ लड़के का रिएक्शन

इसके बाद युवक हंसते हुए कैमरे की तरफ देखकर मजाकिया अंदाज में कहता है, “Hey Every body, आज गलती हो गया, आंसू गैस फेंका था. कभी टेस्ट नहीं किया था, जाकर खुद घुस गए धुआं में और बड़ी कड़क माल है Guys… जीरो परसेंटेज एथेनॉल”. उसका यही डायलॉग अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई लोगों ने इस पूरे दृश्य की तुलना फिल्मों के उन किरदारों से की, जो बिना सोचे-समझे सीधे खतरे की तरफ दौड़ पड़ते हैं.

वीडियो से ज्यादा वायरल हुआ लड़के का रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया है. एक यूजर ने लिखा, “बिहार के लड़के आज साबित कर दिया उन्होंने के अंदर हर एक चीज की हुनर होती है”.  लेकिन कुछ ही सेकंड में आंसू गैस ने अपना असर दिखा दिया. कई लोगों ने मीम्स बनाकर इस वीडियो को और भी वायरल कर दिया. कुछ यूजर्स ने इसे ” हुनर बहुत है” बताया. यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह बिहार में पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन का है. इंटरनेट पर लोग इस क्लिप को उसके मजेदार रिएक्शन और डायलॉग की वजह से लगातार शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल

 

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *