पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शुक्रवार (31 जुलाई) को नमाज के बाद राजधानी मुजफ्फराबाद तक विद्रोह की भयंकर आंच पहुंचीं. यहां दोपहर 3 बजे से लोगों ने पहले नीलम रोड को ब्लॉक कर दिया और फिर रावलाकोट, मीरपुर और कोटली में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी और 44 लोगों की मौत पर पाकिस्तानी फौज और सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया. सड़क पर टायर जलाये और पाकिस्तान परस्त राजनैतिक पार्टियो के बैनर और पीओके पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट को आग के हवाले कर दिया.
पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात
इसके बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़े और छल्ला चौक पर पाकिस्तान परस्त पार्टियो के बैनरों और पोस्ट्रो को फूंका और टायर में आगजानी करके नारेबाजी की. शाम 5 बजते-बजते प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि हजारों प्रदर्शनकारी मुजफ्फाबाद के लाल चौक पहुचें और वहां पर भी टायर और पाकिस्तान परस्त पार्टियों के बैनर पोस्टरों को आग के हवाले करके नारेबाजी की.
पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ निहत्थे पीओके के लोगों की हत्या के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने वालों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर गोली का सहारा लिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. रात 8 बजे तक आई जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में कम से कम 6 लोगो की जान चली गई और 9 लोग घायल हो गए.
प्रदर्शनकारियों पर रेंजर्स की गोलियां चलाने के बाद मुजफ्फराबाद में स्थित मस्जिदों से ऐलान होने लगा की रेंजर्स और पीओके पुलिस निहत्थे लोगो पर गोलियां चला रही है. ऐसे में सभी लोग घर से निकले और रेंजर्स और पुलिस को जवाब दें. मुजफ्फराबाद में रेंजर्स के दमन का स्तर इस तरह का था कि एक व्यक्ति को घर की छत पर खड़ा हुआ वीडियो बना रहा था उस पर भी रेंजर्स ने गोली चला दी.
पाकिस्तानी सेना ने आम लोगों पर की फायरिंग
मुजफ्फराबाद के अलावा आज रावलकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स के स्नाइपर ने दोपहर 1 बजे एक ऐसे व्यक्ति को मार दिया जो प्रदर्शन में शामिल था और नमाज पढ़ कर निकला था. साथ ही 28 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में घायल पूर्व आतंकी कमांडर और जेकेएलएफ के नेता फारुक खान ने अभी कल रात आखिरी सांस ली थी. आज की गोलीबारी के बाद अब पीओके में पिछले 5 दिनों से मरने वालो की मौत का आकड़ा 50 हो गया है. साथ ही 7 जून से हो रही गोलीबारी में अब तक 124 जान पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी के जवान ले चुके हैं.
रावलाकोट के ईदगाह मैदान से मुजफ्फराबाद के लिए निकला 2 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों का जत्था आज 5 वे दिन भी डी चौक में बैठा हुआ है और जल्द ही एक बार फिर मुजफ्फराबाद कूच के लिए आगे बढ़ेगा.
