Headlines

Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो


बारिश का मौसम है और लोगों को बारिश में भीगने के साथ साथ शादी करने का भी चस्का लगा हुआ है. पानी बरसे या आग घर में दु्ल्हन आनी है तो आकर ही रहेगी. लेकिन कई बार शादी में अचानक बारिश आ जाने से पूरा मंडप जलमय हो जाता है जिसके बाद ऐसे ऐसे नजारे निकलकर सामने आते हैं कि लोग हैरान भी रह जाते हैं और किसी की हंसी भी छूट जाती है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप से लेकर जाता दिखाई दे रहा है.

दुल्हन ले जाने को बेताब दिखा दूल्हा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी का माहौल है, मंडप सजा हुआ है और मैरिज गार्डन में मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है. लेकिन जैसे ही कैमरा जमीन की ओर जाता है तो दिखता है मंडप और गार्डन पानी से लबालब भरा हुआ है. वीडियो देखकर साफ दिख रहा है कि बारिश शादी का खेल खराब कर चुकी है. लेकिन दूल्हा अपनी दुल्हन को घर ले जाने के बेताब है और वो पानी सूखने या बारिश रुकने का इंतजार नहीं कर सकता. अब यहीं से वो ऐसा करता है जिसे देखकर बाराती और घराती देखकर हैरान रह जाते हैं.

गोद में उठाया और चलता बना

वीडियो में आगे दिखता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठा लेता है इसके बाद वो मंडप से दुल्हन को भरे पानी से गोद में उठाकर बाहर ले जाता है. ये नजारा देखकर घराता और बाराती दोनों हैरान रह जाते हैं. दूल्हे का ये उतावलापन है या अपनी दुल्हन को लेकर प्यार ये तो अब यूजर्स ही तय कर रहे हैं. वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए दूल्हा दुल्हन के मजे

वीडियो को @zingabad नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई दुल्हन को ले जाने के लिए बेताब है. एक और यूजर ने लिखा…पानी उतर जाने देता लाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बीवी से मोहब्बत में मर्द क्या क्या कर जाता है.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *