Headlines

कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?


Sonam Wangchuk Will Be Join CJP: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर वैसे तो कई राजनेता उसमें शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं लेकिन इनका मकसद सोशल मीडिया पर अटेंशन पाने के सिवा कुछ नहीं था. लेकिन अब भारतीय एक्टिविस्ट और लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों को लेकर प्रमुखता से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है. उन्होंने बकायदा एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. 

सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब? अगर अगर 5 जून तक हालात नहीं सुधरते, तो मैं 6 जून को दिल्ली में CJP सदस्यों के साथ शामिल हो जाऊंगा. अगर हालात इतने बिगड़ जाएं, तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. लाखों युवाओं की जिंदगी पर पड़ने वाले असर की तो बात ही छोड़िए, बल्कि इससे तो भारत का भविष्य ही दांव पर लग गया है.

वीडियो में क्या कहते नजर आए सोनम वांगचुक ?

सोनम वांगचुक वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि उन्होंने शिक्षा में काफी काम किया है. वांगचुक ने एक पिछले पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि मैंने कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों से अपील की थी कि वो साबित करें, कि वो युवाओं की अभिव्यक्ति हैं. न कि विदेशी ताकतों की साजिश. आप लोगों ने कमेंट्स में इसके बारे में लिखा है. 

वांगचुक ने कॉकरोच पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके से बात की है. दिपके ने एक डाटा शेयर किया है. उनसे बात करके लगा, कि उनकी कोई मंशा नहीं है. वह एक कुर्बानी कर रहे हैं, देश को सुधारने के लिए. 6 तारीख को दिल्ली में लोगों से अपील की है, कि वो शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करें. 

वांगचुक ने कहा कि शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग  बड़ा मुद्दा हो सकता है. लेकिन शिक्षा को लेकर चल रही अनियिमिताएं सबसे जरूरी मुद्दा है. पिछले चार दशकों से मैं शिक्षा के क्षेत्र में काम करता रहा हूं. इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद उन्होंने ही सरकारी स्कूलों में जाकर शिक्षा के स्तर को सुधारने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें:-

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों ने धड़ाधड़ खरीदी इलेक्ट्रिक कारें, जानें कौन-सी कंपनी टॉप पर? 

हाल ही में वांगचुक ने नई शिक्षा नीति की तारीफ की है, लेकिन उसका ग्राउंड पर क्या असर हो रहा है, ये जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने विकसित भारत को लेकर भी अपनी बात रखी.  हालांकि, उन्होंने भारत सरकार की मंशा को लेकर भी तारीफ की. लेकिन इन नीतियों के लूप होल्स का भी जिक्र किया. 

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?
कॉकरोच जनता पार्टी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल राजनीतिक आंदोलन है. इसे 16 मई 2026 को पॉलिटिक्ल स्ट्रैटेजिक अभिजीत दिपके ने शुरू किया था. इसकी शुरुआत भारत के सीजेआई सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच करने के बाद शुरू हुई. अचानक सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक बहस छिड़ गई थीं और कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में लोग जुट गए थे. इसे कई लोगों ने भारत का GenZ ऑपरेशन भी करार दिया है. 

ये भी पढ़ें : ‘लड़ेंगे या मरेंगे’, बंगाल पुलिस को ममता का ठेंगा, अभिषेक की पिटाई के खिलाफ बिना इजाजत धरने पर बैठीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *