Headlines

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे


चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार (4 जुलाई) को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. यह इमारत स्क्रैप के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी.

हादसे के बाद मौके पर पुलिस और बचाव एजेंसियों की टीमें पहुंच गईं. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. जेसीबी और दूसरी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है ताकि अंदर फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.

‘अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस…’, पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी

बचाव कर्मी बड़ी टॉर्च की रोशनी से मलबे के भीतर झांककर लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. टीम लगातार आवाज लगाकर भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि अंदर फंसे लोग किसी तरह का जवाब दे पा रहे हैं या नहीं.

रेस्क्यू के दौरान दिखी उम्मीद

मौके से सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति को बचावकर्मी सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरे वीडियो में मलबे के नीचे दबे दो लोग नजर आ रहे हैं. इनमें से एक व्यक्ति हलचल करता दिखाई देता है, जिससे उसके जिंदा होने की उम्मीद बनी हुई है.

उसके पास ही दूसरे व्यक्ति का सिर मलबे के बीच दिखाई दे रहा है और वह पूरी तरह दबा हुआ प्रतीत होता है. इसी वजह से बचाव दल बेहद सावधानी के साथ मलबा हटाने का काम कर रहा है, ताकि फंसे लोगों को कोई अतिरिक्त नुकसान न पहुंचे.

चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?

फिलहाल इमारत गिरने की वजह साफ नहीं हो सकी है. प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि पहले सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है. इसके बाद यह जांच की जाएगी कि इमारत किन कारणों से ढही और कहीं निर्माण संबंधी लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई. फिलहाल राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *