Headlines

जेमी ओवरटन के जुड़वा भाई के बारे में जानते हैं आप? दोनों हैं फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर


चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन IPL 2026 में शानदार रहे हैं, उन्होंने पिछले साल इसी फ्रेंचाइजी के लिए IPL डेब्यू किया था. जारी संस्करण में वह 8 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं, उन्होंने DC के खिलाफ एक मुकाबले में 4 विकेट लिए थे. जेमी इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. उनका एक जुड़वा भाई (Craig Overton) भी है. वो भी इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुका है. जेमी के इंटरनेशनल डेब्यू से 5 साल पहले क्रेग इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके थे.

3 मिनट बड़े हैं क्रेग ओवरटन

जेमी ओवरटन और क्रेग ओवरटन का जन्म 10 अप्रैल, 1994 को डेवन में हुआ था. क्रेग, जेमी से 3 मिनट बड़े हैं. आपको बता दें कि इंग्लैंड नेशनल टीम में एक साथ खेलने वाली ये जुड़वा भाइयों की पहली जोड़ी है. क्रेग कभी IPL में नहीं खेले. लीग क्रिकेट में वह मेंस 100, SA20 और ILT20 में खेले हैं.

जेमी ओवरटन को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के लिए हुए ऑक्शन में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने पहले सीजन में सिर्फ 3 ही मैच खेले थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे. हालांकि CSK ने उन्हें जारी संस्करण के लिए रिटेन करने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें- CSK के खिलाड़ी ने तोड़ी तिलक वर्मा की करोड़ों रुपये की घड़ी? LIVE कैमरे पर रिकॉर्ड; जानिए पूरी सच्चाई

इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं जेमी

जेमी ओवरटन इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में डेब्यू कर चुके हैं, जबकि क्रेग ओवरटन टेस्ट और वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. क्रेग ने टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है, हालांकि इसके आलावा वह 139 टी20 मैच खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- धोनी के ‘गन सेलिब्रेशन’ को करने वाले कार्तिक शर्मा ने मैच के बाद कहा, “मैंने पहले ही…”

जेमी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

जेमी ओवरटन ने जून, 2022 में टेस्ट में डेब्यू किया था. 11 सितंबर, 2024 में उन्होंने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, इसके अगले महीने (31 अक्टूबर) उन्होंने वनडे डेब्यू किया. जेमी ने अपने करियर में 2 टेस्ट, 13 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, इसमें उनके नाम क्रमश 4, 14 और 26 विकेट हैं.

टेस्ट की 3 पारियों में जेमी ने 106 रन, 10 वनडे पारियों में 272 और 15 टी20 पारियों में 88 रन बनाए. वह टेस्ट और वनडे में 1-1 अर्धशतक लगा चुके हैं.

क्रेग का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

क्रेग ओवरटन ने दिसंबर, 2017 में टेस्ट डेब्यू किया था, 2018 में उन्होंने वनडे में डेब्यू कर लिया था. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 2022 में खेला था. क्रेग ने 8 टेस्ट में 21 विकेट चटकाए और 182 रन बनाए. वनडे की 7 पारियों में उनके नाम 5 विकेट और 68 रन हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *