महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद


महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है, जबकि नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए तीन घंटे का येलो नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है.

भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

नंदुरबार में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने नंदुरबार जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है. 

जिलाधिकारी ने जारी किया ये आदेश

जिलाधिकारी डॉ. मित्ताली सेठी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है. प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

गडचिरोली में मेड्डीगट्टा लक्ष्मी बांध के 85 गेट खुले

गडचिरोली जिले के सबसे बड़े मेड्डीगट्टा लक्ष्मी बांध से करीब 9.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. बांध के सभी 85 गेट खोल दिए गए हैं. प्राणहिता और गोदावरी नदियों में पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

पुणे में सामान्य से 180 फीसदी अधिक बारिश

पुणे जिले में इस वर्ष मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है. 31 जुलाई तक जिले में सामान्य वर्षा के मुकाबले 179.9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. जहां औसत वर्षा 309.3 मिमी होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 556.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मावल तालुका में सबसे अधिक 1680.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य के मुकाबले सबसे अधिक 390.9 प्रतिशत बारिश खेड तालुका में हुई है.

पंढरपुर में उफान पर चंद्रभागा नदी

उजनी बांध से 80 हजार क्यूसेक और वीर बांध से 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद भीमा और चंद्रभागा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. पंढरपुर में पुंडलिक मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिर पानी से घिर गए हैं. भीमा नदी पर बने आठ कोल्हापुर पद्धति के बंधारे भी पानी में डूब गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक लगा दी है.

जालना में दो दिन की बारिश से राहत

जालना जिले में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण 50 में से 39 राजस्व मंडलों में 65 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 83 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा भोकरदन तालुका में हुई. वहीं बदनापुर और मंठा तहसील में तीन मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. लगातार बारिश से किसानों को राहत मिली है और जिले की अधिकांश नदियां-नाले बहने लगे हैं.

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *