Headlines

यूपी में टूटने वाली है अखिलेश-राहुल की जोड़ी? ओम प्रकाश राजभर का दावा


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रिश्तों को लेकर तीखा तंज कसा है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से अखिलेश यादव की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. ओपी राजभर ने पूछा कि कांग्रेस को 200 सीटें देने की बात पर ही सपा असहज हो रही थी तो अब आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें दी जाएंगी.

राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश जी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो गई है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है. पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है. इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि अपनी ताकत दिखाएं. यही वजह है कि राहुल जी के सिपहसालार राय साहब से लेकर इमरान मियां तक सब आपको राजनीति सिखाने में लग गए हैं.”

बदायूं में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई सच्चाई

कांग्रेस नेताओं के बदले तेवर पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेताओं के बदले तेवरों पर राजभर ने कहा, “जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा जी के समय दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं.”

संजय सिंह और आम आदमी पार्टी पर तंज

इसके बाद उन्होंने संजय सिंह और आम आदमी पार्टी को लेकर अखिलेश पर तंज कसा. कहा, “सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है. संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं! सही भी है, अपने कटेगरी की ही पार्टी चुने हैं. जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह ‘आप’ वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं.”

राजभर ने सीट बंटवारे को लेकर भी सवाल किया. कहा, “खैर ये बताइए… कांग्रेस को तो 200 सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे…150 या 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?”

राहुल गांधी की FIR वाली मांग पर CM धामी ने किया पलटवार, जानें क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *