Headlines

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल


टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक, कई पॉपुलर सीरियल्स में बड़े ट्विस्ट और नए खुलासे कहानी को बदल देंगे. कहीं रिश्तों में खटास बढ़ेगी तो कहीं किरदारों के सामने नई चुनौतियां आने वाली हैं.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शाह हाउस में पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर जमकर ड्रामा होगा. परितोष और पाखी की बातों में आकर माही अपनी हिस्सेदारी की मांग करेगी और अनुपमा का साथ छोड़कर प्रेम की टीम में शामिल हो जाएगी, जिससे उसे बड़ा झटका लगेगा. वहीं, प्रेम के अनुपमा की मदद करने के फैसले से श्रुति नाराज होगी और दोनों के बीच बहस देखने को मिलेगी. आने वाले एपिसोड में रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां और नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ में वसुधा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. पूजा के दौरान वसुधा चक्कर से गिरने का नाटक करेगी, जिससे संतोष को लगेगा कि वो प्रेग्नेंट है. वो ये खुशखबरी पंडित जी को बताएगी, लेकिन उन्हें शक होगा कि परिवार से कोई बड़ा सच छिपाया जा रहा है. हालांकि, वो देवांश के साथ हनीमून पर नहीं जाना चाहती, इसलिए बेहोश होने का नाटक कर रही है. वहीं, दादीसा भी इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश शुरू करेगी.

ये भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में किडनैपर्स के चंगुल से लौटने के बाद पुष्पा की हालत देखकर अनु और उसका परिवार परेशान हो जाएगा. वहीं, अनु को इस पूरी साजिश का पता चलेगा और वो इसके खिलाफ लड़ने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ, आर्यावर्धन पर जानलेवा हमला होगा, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी. इस पूरे खेल के पीछे मीरा की चाल होगी, जो अनु और आर्या को अलग करने की साजिश रच रही है.

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में सिद्धू की नानी स्नेहा को गहनों से भरी थाली देकर उसे एक नई परीक्षा देगी. वो साफ कहेंगी कि अभी तक उन्होंने स्नेहा को इस घर की बहू नहीं माना है और उसे अपनी जगह बनाने के लिए उनकी हर चुनौती को पूरा करना होगा. वहीं, दूसरी तरफ सोनी पर समाज के लोग सवाल उठाएंगे. अपनी बहन के खिलाफ ये सब सुनकर सहाना गुस्से में आ जाएगी और उसका साथ देगी. इस बीच सहाना की सास भी पहली बार अपनी बहू के समर्थन में खड़ी होंगी, जिससे सभी हैरान रह जाएंगे. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में शांति निकेतन में चल रही कलह के बीच विरानी परिवार का एक बड़ा राज सामने आएगा. करण और नियति के बीच बहस के दौरान घर के कई पुराने रिश्तों को लेकर खुलासे होंगे. वहीं, तुलसी सबकी बातें सुनकर बड़ा फैसला लेगी और साफ कहेगी कि ये उसका घर है और यहां उसके नियम चलेंगे. इसके बाद गुस्से में करण ऐसा सच बताएगा, जिसे सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाएगा. वो कबूल करेगा कि मिहिर के नाम से आने वाली चिट्ठियां उसी ने लिखी थीं. करण की बात सुनकर तुलसी टूट जाएगी.

ये भी पढ़ें:-‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री से ‘द ओडिसी’ को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *