हिमाचल प्रदेश में बुधवार तड़के सुबह शिमला और चंबा में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. सबसे पहले चंबा में सुबह 4:38 बजे 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटका महसूस किये गए. इसके बाद शिमला में सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शिमला में आये भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी, जो कि 31.387° उत्तरी अक्षांश और 77.787° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया.
वहीं, चंबा में आये भूकंप का केंद्र धर्मशाला से करीब 63 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. भूकंप के जटकों से लोग डरे हुए हैं. फिलहाल भूकंप से इलाकों में किसी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं है.
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में भी आज सुबह 5:28 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए. इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई.
