रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ये रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
‘इरुमुडी’ का बाॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 2,673 शोज मिले. फिल्म को 76.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 16.20 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2943 शोज मिले और 75.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म को 3,078 शोज मिले. फिल्म को 85.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 12.35 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2,733 शोज मिले और 66.5 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने तमिल में 3 लाख कमाए और तेलुगू में 12.32 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म ने नेट 62.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 74.16 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 89.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
ये फिल्म रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. वहीं ओवरऑल सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
रवि तेजा के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
इस लिस्ट में नंबर वन पर Waltair Veerayya है. इस फिल्म ने 219.05 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘इरुमुडी’ है. फिल्म ने 4 दिन में 89.16 करोड़ कमा लिए हैं. तीसरे नंबर पर ‘धमाका’ है. इस फिल्म ने 82.81 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे नंबर पर ‘क्रैक’ है. फिल्म ने 61.04 करोड़ का बिजनेस किया था. पांचवें नंबर पर ‘राजा द ग्रेट’ है. इस पिल्म ने 51.7 करोड़ का कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें- Toxic Movie Release Live: यश की फिल्म का ओपनिंग डे पर धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड
इसी के साथ फिल्म 2026 की टॉलीवुड की छठी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
इस लिस्ट में नबंर वन पर ‘पेद्दी’ है. फिल्म ने 341.13 करोड़ कमाए. दूसरे नंबर पर ‘मन शंकर प्रसाद गारु’ है. फिल्म ने 300.79 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे नंबर पर ‘द राजा साब’ है. इस फिल्म ने 206.57 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर ‘मां इंटि बंगारम’ है. फिल्म ने 100.96 करोड़ की कमाई की.
छठे नबंर पर ‘इरुमडी’ है. फिल्म ने 89.16 करोड़ कमा लिए. सातवें नंबर पर Anaganaga Oka Raju है. इस फिल्म ने 83.85 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें नंबर पर ‘लेनिन’ है. फिल्म ने 68.93 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें नंबर पर ‘डकैत’ है. फिल्म ने 56.88 करोड़ कमाए और दसवें नंबर पर ‘चेन्नई लव स्टोरी’ है. फिल्म ने 52.12 करोड़ का बिजनेस किया था.
ये भी पढ़ें- पहले दिन ‘धुरंधर’ सहित इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी यश की ‘टॉक्सिक’
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं. वहीं प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को शिवा निर्वाना ने डायरेक्ट किया है. फैंस को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिल रहा है. रवि तेजा ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है.
