Headlines

PM मोदी दो दिन की यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पीएम मोदी उज़्बेकिस्तान पहुँचे, रणनीतिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा।
  • राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत।
  • व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा सहयोग एजेंडे पर होगी समीक्षा।
  • पीएम मोदी ने यांगी पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 अगस्त, 2026) को अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे के लिए उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं. पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जारी है. दरअसल, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के बीच दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हाई लेवल की बातचीत होगी.

इसके अलावा, भारत और उज्बेकिस्तान के नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के आपसी जुड़ाव जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे के काम का एजेंडा तय करेंगे. 

PM मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव दो दिवसीय राजकीय दौरे पर ताशकंद पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे. पीएम मोदी के विमान से उतरने के तुरंत बाद राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने उनका ताशकंद में स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेक राष्ट्रपति के गर्मजोशी से स्वागत को स्वीकारते हुए उन्हें गले लगाया. 

ताशकंद पहुंचने पर बोले पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने ताशकंद पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ गले मिलते और उनके साथ कार में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा, ‘ताशकंद पहुंचने पर उज्बेक राष्ट्रपति की ओर से किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं. यह उज्बेकिस्तान की मेरी चौथी यात्रा है, जो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और बढ़ती गति को दर्शाता है.’ 

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद के यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया. इस अवसर ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को रेखांकित किया. 

यह भी पढ़ेंः Video: PM मोदी को उज्बेक युवाओं ने हिंदी में भेजा मैसेज, ‘हम बेसब्री से…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *