Tarot Rashifal 28 September 2026: सितंबर महीने का यह अंतिम सोमवार सभी 12 राशियों के लिए पदोन्नति, वेतन वृद्धि, विदेशी संपर्कों से लाभ और कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
आज धनु राशि के जातकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का दोहरा लाभ मिलेगा तथा सिंह राशि वालों के मनचाहे ट्रांसफर के योग हैं, वहीं कर्क राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले टालने और मीन राशि वालों को ऑफिस के बदलावों में शांत रहने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन, इस राशि के जो लोग लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उनके लिए दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी. साझेदारी के कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आज आपका रुझान ब्रांडेड वस्तुओं की तरफ ज्यादा रहेगा. जिस वजह से आपका काफी खर्च भी हो सकता है.
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन विपरीत परिस्थितियों में भी लाभ दिलाएगा. पैतृक धन-संपत्ति से संबंधित मामलों में अच्छे योग बनते हैं. आज आपको छोटे से प्रयास से भी बड़ी सफलता मिल सकती है. अनुपयोगी या गैर-जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च होने का योग है, इसलिए सोच समझकर ही कोई निर्णय लें.
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान के साथ साथ आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ाने का अवसर देगा. व्यापार विस्तार के नए अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक रिश्तों से धन लाभ के योग भी बनते हैं. लेकिन, आज आपको खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. आज आप अपने जीवनसाथी पर कुछ पैसा खर्च भी कर सकते हैं. जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी.
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए दिन स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेगा. क्योंकि, आज छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगाने देंगी. आपको सलाह है कि किसी भी विवाद में पड़ने से बचें. आपको सलाह है कि आज जमीन-जायदाद या मकान से जुड़े बड़े निर्णय लेने से फिलहाल बचें.
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए विचार और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए लाभकारी साबित होगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे. नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर होने के योग हैं. आर्थिक रूप से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. बैंक, बीमा या निवेश से संबंधित निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ाने और ऑफिस में बेहतर बनाने पर धन खर्च करना पड़ सकता है. आज आपके करियर में प्रगति होने की संभावनाएं हैं. आज आपको शोहरत और सम्मान दोनों प्राप्त होगा. यदि आप पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो विशेष लाभ होगा.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का है. नौकरीपेशा वर्ग के लोग साहस के साथ अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. आज आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है.
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए कार्यों या नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए उत्तम रहने वाला है. आज आप आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे जिससे आप आसानी से लोगों के साथ अपने संबंध मजबूत कर लेंगे. साथ ही आज निवेश करने पर धन खर्च हो सकता है.
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि और पदोन्नति कराने वाला रहेगा. वेतन में बढ़ोतरी के योग भी बनते हैं. साथ ही आज सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन कामकाज की व्यस्तता निजी जीवन पर असर डाल सकती है. आपको सलाह है कि आज थोड़ा बचत की तरफ ही ध्यान दें.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन विदेशी स्रोतों से लाभ प्राप्त कराने वाला होगा. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. लेकिन, आपको सलाह है कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान का भली-भांति विचार करें.
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कुंभ राशि के जातक अपनी सामाजिक नेटवर्किंग क्षमता से नए दोस्त और नए संपर्क बनाने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी दक्षता और मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आपकी लोकप्रियता और सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आएगा. इस बदलाव से आपको असहजता महसूस होगी. ऑफिस में अव्यवस्था के हालात बन सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है,लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.
Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू, 10 अक्टूबर तक रहेगा; जानें श्राद्ध में पंचबलि भोग और इन 10 चीजों के दान का महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
