Headlines

तुर्किए में भूकंप से हड़कंप! 5.4 तीव्रता के झटके हुए महसूस


तुर्किए में गुरुवार (24 सितंबर 2026)मको भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्वी तुर्किए के शानलिउर्फा प्रांत के कराकॉप्रू इलाके में था. तुर्किए की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी AFAD के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 थी. भूकंप सुबह करीब 10:40 बजे आया और इसकी गहराई 7.39 किलोमीटर दर्ज की गई.

भूकंप के झटके शानलिउर्फा के अलावा दियारबाकिर, अदियामान, मालट्या और गाजियांटेप समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए. शुरुआती रिपोर्टों में दियारबाकिर में भी तेज कंपन महसूस होने की बात सामने आई है.भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं. AFAD ने इसे 5.4 बताया है, जबकि तुर्की की कंदिली वेधशाला समेत कुछ अन्य स्रोतों ने इसकी तीव्रता 5.8 बताई है. इसलिए फिलहाल आधिकारिक रिपोर्ट के तौर पर AFAD का 5.4 का आंकड़ा प्रमुख है.

फिलहाल बड़े नुकसान की जानकारी नहीं

AFAD के अनुसार भूकंप के बाद फिलहाल किसी गंभीर नकारात्मक स्थिति की सूचना नहीं मिली है. प्रभावित इलाकों में अधिकारियों की टीमें जांच कर रही हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है. स्थानीय स्तर पर लोग भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ जगहों पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. प्रशासन की टीमें किसी भी संभावित नुकसान की जानकारी जुटा रही हैं. फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारी प्रभावित इलाकों में लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. आने वाले समय में अगर किसी इमारत या अन्य ढांचे को नुकसान की जानकारी सामने आती है तो उसे प्रशासन की ओर से अपडेट किया जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *