Headlines

Tigmanshu Dhulia Birthday: जब धमकियों से डरकर रोने लगे थे तिग्मांशु धूलिया, जया बच्चन ने ऐसे बचाई थी जान


Tigmanshu Dhulia Birthday: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर तिग्मांशु धुलिया इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा वक्त से काम कर रहे हैं. अपनी फिल्मों और अदाकारी से लाखों दिलों को जीत चुके तिग्मांशु आज 59 साल के हो गए हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनका वो किस्सा बता रहे हैं जब किसी की धमकियों से डरकर वो रोने लगे थे. उन दिनों उनकी मदद दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने की थी.

प्रयागराज में हुआ था जन्म

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखने वाले तिग्मांशु धूलिया का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 3 जुलाई 1967 को हुआ था. तिग्मांशु के पिता केसी धूलिया कानपुर डिस्ट्रिक कोर्ट में वकालत करते थे और एक साल के लिए वो जज भी रहे थे.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

जब धमकियों से डरकर रोने लगे तिग्मांशु

तिग्मांशु धूलिया ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ के एक ऐसे किस्से को लेकर बात की थी जब उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंह काला करने और गधे पर बैठाकर घुमाने की धमकियां दी गई थीं. ये सारा मामला उनकी फिल्म ‘हासिल’ से जुड़ा हुआ है.

स्क्रीन से बातचीत में तिग्मांशु ने बताया था कि इलाहबाद यूनिवर्सिटी में शूटिंग के वक्त उन्हें मारपीट और तोड़फोड़ की धमकी दी गई थी. क्योंकि कुछ लोगों को लगा था कि फिल्म यूनिवर्सिटी और छात्र राजनीति को गलत तरीके से पेश कर रही है. एक्टर ने कहा था, ‘मुझे जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस बुलाया गया, जहां यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बैठे थे. उन्होंने धमकी दी कि हमारी शूटिंग की गाड़ियां तोड़ देंगे, मेरा मुंह काला कर गधे पर बैठाकर पूरे शहर में घुमाएंगे. मैं वहां अकेला था और रोने लगा.’

जया बच्चन ने की थी मदद

तिग्मांशु ने आगे बताया था कि मुश्किल वक्त में उन्होंने जया बच्चन से मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद दिवंगत राजनेता और बच्चन परिवार के करीबी रहे अमर सिंह ने इस मामले दखलंदाजी की, जिससे मामला शांत हो गया था.

ये भी पढ़ें: श्रेष्ठा अय्यर से लेकर मालती चाहर तक, ग्लैमर की दुनिया में कदम रख रही हैं इंडियन क्रिकेटर्स की बहनें

तिग्मांशु धूलिया की फिल्में

तिग्मांशु ने हासिल, पान सिंह तोमर, साहब बीवी गैंगस्टर, यारा और बुलेट राजा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. वहीं जीरो, यारा, दिल से, गैंग्स ऑफ वासेपुर, रात अकेली है, शाहिद, हीरो जैसी फिल्मों में वो बतौर एक्टर नजर आए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *