Headlines

Main Vaapas Aaunga BO Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?


Main Vaapas Aaunga Box office Collection: दिलतीज दोसांझ और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रही है. फिल्म को 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी धीमी रही लेकिन वर्ड ऑफ माउथ का इसे भरपूर फायदा मिला और अब इसने 50 दिन पूरे कर लिए हैं. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितना प्रॉफिट कमाया.

‘मैं वापस आऊंगा’ का 50वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं. वहीं, हाल ही में रिलीज हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस बीच ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 50वें दिन 1 लाख का बिजनेस किया. इस रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है.

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 65.01 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.71 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98.69 करोड़ रहा. ये ‘ओ रोमियो’ (83.35 करोड़) से पीछे ही है और माना जा रहा है कि फिल्म फाइनल कलेक्शन में बॉलीवुड की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग बन जाएगी.   

‘मैं वापस आऊंगा’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ते- 12.25 करोड़
दूसरे हफ्ते- 22.55 करोड़
तीसरे हफ्ते- 17.45 करोड़
चौथे हफ्ते- 7.85 करोड़
पांचवे हफ्ते- 3.02 करोड़
छठे हफ्ते- 1.32 करोड़
सातवें हफ्ते- 56 लाख
पचासवें दिन- 1 लाख
टोटल कलेक्शन- 65.01 करोड़

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनी 102% प्रॉफिट कमाने वाली तमिल फिल्म, 7.9 है IMDb रेटिंग

‘मैं वापस आऊंगा’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?

बहरहाल, अगर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रॉफिट की बात की जाए तो फिल्म ने ठीकठाक प्रॉफिट कमा लिया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98.69 करोड़ रहा जबकि फिल्म का बजट 70 करोड़ रहा. तो इस लिहाज से फिल्म ने 40.99% प्रॉफिट कमा लिया है लेकिन कलेक्शन के हिसाब से फिल्म बजट भी नहीं वसूल पाई है.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन का धमाका, ‘राका’ के बाद AA23 से हैरान करेंगे एक्टर, लुक पर आया बड़ा अपडेट

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इसे 12 जून को रिलीज किया गया था. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ ही नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ के साथ ही वेदांग रैना जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की कहानी को दिखाया गया है. इम्तियाज अली की इस फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *