पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्य सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई है.
JAAC सदस्य कश्मीरी ने ये भी दावा किया कि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं. उन्होंने इसे बर्बर आतंकवाद बताया. इन सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 31 जुलाई को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान समेत कई पाकिस्तानी और कश्मीरी लोग शामिल हुए.
इस्लामाबाद में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर उमर नजीर कश्मीरी ने आभार जताया है. उन्होंने बताया कि वे रावलकोट के डी-चौक पर अपने धरना स्थल पर मौजूद हैं और यह धरना लगातार जारी है. साथ ही ये भी कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है और कई साथी घायल हुए हैं. उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सीधी गोलीबारी की गई, जिसकी वजह से इतनी मौतें हुई.
گزشتہ 4 دنوں میں فورسز کی طرف سے ظالمانہ دہشتگردی کرتے ہوئے ہمارے 50 سے ذائد افراد کو شہید کیا گیا، سینکڑوں ذخمی ہیں- ایسے حالات میں سابق سینیٹر مشتاق خان صاحب اور پاکستان میں مقیم کشمیری اور پاکستانی بہن بھائیوں کا کشمیری قوم کی طرف سے شکرگزار ہوں جنھوں نے اسلام آباد میں ہماری… pic.twitter.com/FXIKp8H1GE
— JKJAAC (@JKJAAC_) July 31, 2026
इस्लामाबाद में प्रदर्शन पर क्या कहा
उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को सीनेटर मुश्ताक साहब ने इस्लामाबाद के जी-10 मरकज में एक बड़ी रैली बुलाई थी. इस रैली में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और कश्मीरी लोग शामिल हुए और उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाई. उमर नजीर ने सीनेटर मुश्ताक खान और इस प्रदर्शन को आयोजित करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.
उमर नजीर कश्मीरी ने पाकिस्तान और कश्मीर के उन सभी लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने इस्लामाबाद में एकजुट होकर यह बड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन था. उमर नजीर ने उम्मीद जताई है कि आगे भी लोग इसी तरह उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे.
ये भी पढ़ें
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
