Headlines

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत


‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में रोशेश का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर राजेश कुमार ने एक्टिंग छोड़ दी है. उन्होंने खेती करने का फैसला लिया था. हालांकि, ये फैसला उन पर भारी पड़ गया. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि खेती के दौरान उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ. हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ी

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में राजेश कुमार ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि 42 साल की उम्र में, जब उनका करियर अपने शिखर पर था, उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर खेती करने का फैसला किया. लेकिन इस फैसले में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और उन्होंने अपनी लगभग पूरी जमा-पूंजी गंवा दी.

राजेश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये सब भगवान के प्लान का हिस्सा था. करियर के पीक पर मैंने एक्टिंग से ब्रेक लिया और खेती शुरू की, लेकिन सब कुछ खो दिया. इसके बाद 2022 में मैंने फिर से एक्टिंग में वापसी की. उन पांच सालों ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया. मैंने जिंदगी की असली मुश्किलों को समझा और जाना कि जब इंसान के पास कुछ नहीं बचता, तो वो कितना दर्द और अपमान महसूस करता है.’

ये भी पढ़ेंः जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वेडिंग लुक वायरल, फैंस बोले- ऐसी होनी चाहिए थी ‘धड़क’ की एंडिंग

कर्ज में डूबे एक्टर को बेचनी पड़ी कार
राजेश कुमार ने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर तब आया, जब उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ी और कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी भी झेलनी पड़ी. हालांकि, उन्होंने कहा कि इतनी मुश्किलों के बावजूद उन्होंने खुद को कभी डिप्रेशन या निगेटिव सोच में नहीं डूबने दिया.

एजेंट देते थें गालियां
राजेश ने कहा, ‘ऐसा वक्त भी आया जब क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट नीचे वॉचमैन के केबिन में फोन करके मुझे गालियां देते थे, क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे. मुझे अपनी कार बेचनी पड़ी. मेरे पास आखिरी गाड़ी ईको कार थी, जिसे भी नासिक में अपने किसानों को देना पड़ा क्योंकि मैं उनका भुगतान नहीं कर पा रहा था. मैंने बहुत मुश्किल समय देखा, लेकिन कभी खुद को डिप्रेशन, एंग्जायटी या किसी भी निगेटिव सोच में नहीं जाने दिया. पिछले चार-पांच सालों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और ये सीख मेरे लिए बेहद खूबसूरत रही.’

बता दें, राजेश कुमार को सबसे ज्यादा पहचान ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में रोशेश साराभाई के किरदार से मिली थी.  वेब सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ में भी दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया. इसके अलावा वो ‘राणा नायडू’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी पॉपुलर सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. राजेश ‘सैयारा’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘निशांची’ समेत कई फिल्मों में का हिस्सा रहें.

ये भी पढ़ेंः TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *